दो दिन श्योपुर में विधानसभा अध्यक्ष तोमर: लोकार्पण, भूमिपूजन और जनसंवाद की मैराथन

0
9
Spread the love

श्योपुर, 26 अप्रैल 2026

  CrimeNationalNews  नरेंद्र सिंह तोमर 28 और 29 अप्रैल को श्योपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास कार्यों को गति देंगे और आमजन से सीधा संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 10:10 बजे श्योपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 10:20 बजे होटल राधिका विलास में कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात करेंगे।  Development

इसके बाद कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा—
11:30 बजे गुलम्बर स्थित शहीद स्मारक का लोकार्पण,
12:00 बजे पुल दरवाजा पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण,
12:30 बजे बैरवा छात्रावास में सामुदायिक भवन का लोकार्पण,
और 1:00 बजे पीएम एक्सीलेंस कॉलेज श्योपुर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन।  MPNews

दोपहर 2:30 बजे कराहल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके बाद 3:00 बजे कराहल-नोनार सरकार में 351 कन्याओं के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम कूनो रिसोर्ट में प्रस्तावित है।  NarendraSinghTomar

दूसरे दिन 29 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे कूनो रिसोर्ट से विजयपुर के लिए रवाना होंगे। 12:00 बजे विजयपुर ब्लॉक कार्यालय में सड़कों और नल-जल योजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 12:30 बजे निर्माणाधीन अस्पताल, तहसील भवन और सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।

प्रशासन ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दौरे के दौरान विकास कार्यों की सौगात के साथ जनसंवाद पर भी फोकस रहेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।  Sheopur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here