श्योपुर, 07 अप्रैल 2026 | Crime National News
RoadDevelopment गर्मी से पहले ग्रामीण इलाकों में पानी और सड़क को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी ने सामान्य सभा की बैठक में साफ निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जाए और नलजल योजनाओं का संचालन बिना बाधा जारी रहे।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, उपाध्यक्ष नीरज जाट, सदस्यगण और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष ने कहा कि पीएचई के कंट्रोल रूम के जरिए मिल रही शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि गर्मी में लोगों को परेशानी न हो।
WaterSupply नलजल योजनाओं पर फोकस, जल्द होगा हैंडओवर
सीईओ सौम्या आनंद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो नलजल योजनाएं अभी तक पंचायतों को हैंडओवर नहीं हुई हैं, उन्हें जल्द पूरा कर सुपुर्द किया जाए, ताकि संचालन स्थानीय स्तर पर बेहतर हो सके।
सड़कों को मिली मंजूरी, विकास को रफ्तार RoadDevelopment
बैठक में मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना की प्राथमिक सूची को मंजूरी दी गई। इसके तहत—
- श्योपुर विधानसभा में 33 सड़कें
- विजयपुर विधानसभा में 37 सड़कें
निर्मित होंगी।
वहीं पीएमजीएसवाई-4 के तहत—
- श्योपुर में 60 सड़कें
- विजयपुर में 53 सड़कें
बनाने को हरी झंडी दी गई।
ZilaPanchayat विभागीय योजनाओं की समीक्षा
बैठक में पीएचई, बिजली, आदिम जाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कृषि (ग्रीन एज प्रोजेक्ट), वाटरशेड और आजीविका मिशन की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि गर्मी में पानी और ग्रामीण कनेक्टिविटी को लेकर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
