श्योपुर, 07 अप्रैल 2026 | Crime National News
CrimeNationalNews जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की हकीकत सामने आते ही प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर कराहल क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान भारी लापरवाही उजागर हुई, जिसके बाद 3 कार्यकर्ताओं और 5 सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस थमाए गए।
प्रभारी सीडीपीओ सुषमा सोनी ने ढेंगदा-ए, बी, सी, कलारना-ए, बी, पनार-ए, पनार, बरी वाला मोहल्ला, केरका और भोजका-ए केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर व्यवस्थाएं बिखरी मिलीं।
Anganwadi अनुपस्थित स्टाफ पर कार्रवाई
पनार-ए केंद्र की कार्यकर्ता रीना आदिवासी, सहायिका रामकली आदिवासी और केरका की कार्यकर्ता पारसमणी आदिवासी अनुपस्थित पाई गईं, जिन पर तुरंत नोटिस जारी किया गया।
कम उपस्थिति पर भी सख्ती BreakingNews
ढेंगदा-सी, कलारना-ए और कलारना-बी केंद्रों पर बच्चों की संख्या बेहद कम मिलने पर सहायिकाओं दुलारी जाटव, बर्फी बाई और अश्वनी आदिवासी को नोटिस थमाए गए।
SheopurNews सफाई और रिकॉर्ड में गड़बड़ी
भोजका-बी केंद्र पर साफ-सफाई नहीं मिलने और रिकॉर्ड अव्यवस्थित पाए जाने पर कार्यकर्ता सुनीता आदिवासी और सहायिका देवकी आदिवासी पर भी कार्रवाई की गई।
समूहों पर भी कार्रवाई
MPNews ढेंगदा-सी में बच्चों को नाश्ता नहीं देने पर देव नारायण समूह और केरका में मैन्यू के अनुसार भोजन न देने पर गणेश स्वसहायता समूह को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बच्चों के पोषण और देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
