श्योपुर, 07 अप्रैल 2026 | Crime National News
CrimeNationalNews जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर कराहल तहसील में अवैध मुरम खनन करते पकड़ी गई जेसीबी मशीन को मौके से जब्त कर लिया गया। MPNews
IllegalMining तहसीलदार रोशनी शेख ने कार्रवाई करते हुए बताया कि ग्राम परतवाड़ा के शासकीय सर्वे नंबर 109 में बिना अनुमति मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जेसीबी को कब्जे में लिया और थाना कराहल की सुपुर्दगी में दे दिया। BreakingNews
CollectorAction मामले की पूरी रिपोर्ट खनिज विभाग को भेज दी गई है, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। SheopurNews
