🔥 ढोंगी बाबा का काला खेल: रेप, ठगी और करोड़ों का साम्राज्य”
नासिक/महाराष्ट्र दिनांक 3/4/26
NashikNews महाराष्ट्र के नासिक से सामने आया स्वयंभू बाबा अशोक खरात का मामला अब देश के बड़े आपराधिक स्कैंडलों में शुमार होता जा रहा है। धर्म और चमत्कार के नाम पर महिलाओं का शोषण, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की ठगी का जाल फैलाने वाले इस ढोंगी का काला चेहरा अब पूरी तरह बेनकाब हो रहा है।
नासिक पुलिस ने आरोपी को 18 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया था, जब एक 35 वर्षीय महिला ने तीन साल तक दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामले की परतें खुलती चली गईं। https://www.facebook.com/share/1HSrqsSQjJ/
नशीला ‘पवित्र जल’ पिलाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने खुद को आध्यात्मिक गुरु बताकर उसे अपने जाल में फंसाया।
‘अलौकिक शक्तियों’ का डर दिखाकर नशीले पदार्थ को पवित्र जल बताकर पिलाया, और उसके बाद कई बार दुष्कर्म किया।
RapeCase एक के बाद एक सामने आईं पीड़िताएं
गिरफ्तारी के बाद कई और महिलाएं सामने आईं—
- एक युवती ने बताया कि करियर बनाने के नाम पर महीनों तक यौन शोषण किया गया
- दूसरी पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया गया
👉 अब तक पुलिस के पास 100 से ज्यादा शिकायतें पहुंच चुकी हैं।
‘प्रसाद’ के नाम पर करोड़ों की ठगी
जांच में सामने आया कि यह सिर्फ यौन शोषण नहीं, बल्कि बड़ा आर्थिक घोटाला भी है—
- 👉 1 लाख में बेचा इमली का बीज
- 👉 50 रुपये का मोती 2 लाख में थमाया
- 👉 पुणे के कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की वसूली
लोगों को काला जादू और जान का डर दिखाकर मोटी रकम ऐंठी जाती थी।
CrimeNews जमीन घोटाला और काला धन कनेक्शन
- करीब 10 करोड़ की जमीन फर्जी तरीके से हड़पने का आरोप
- पत्नी कल्पना खरात भी जमीन घोटाले में आरोपी, फिलहाल फरार
- कई सहयोगी गिरफ्तार, पुलिस टीमें तलाश में जुटी
👉 जांच एजेंसियां अब मनी लॉन्ड्रिंग एंगल भी खंगाल रही हैं, जल्द ED की एंट्री संभव।
⚖️ अब तक 10 केस दर्ज, 8 महिलाओं से जुड़ा यौन शोषण
CrimeUpdate अशोक खरात के खिलाफ अब तक कम से कम 10 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें— LatestNews
- बलात्कार
- धोखाधड़ी
- ब्लैकमेल
- जबरन वसूली
जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। ScamExposed
🚨 पुलिस हिरासत बढ़ी, जांच और तेज
FakeBaba नासिक कोर्ट ने आरोपी को 8 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
