चीतों की एंट्री से पहले कूनो में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की ट्रायल

0
7
Spread the love

28 फरवरी को बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते, ग्वालियर से एयरफोर्स हेलीकॉप्टर करेगा शिफ्ट

श्योपुर दिनांक: 15 फरवरी 2026 

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बोत्सवाना से आने वाले लगभग 8 चीतों की सुरक्षित एंट्री से पहले कूनो में तैयार किए गए हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग की ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने बताया कि 28 फरवरी को चीतों को कार्गो विमान के जरिए ग्वालियर लाया जाएगा। वहां से भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन्हें सीधे कूनो नेशनल पार्क में उतारा जाएगा। इसी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए आज हेलीकॉप्टर लैंडिंग की सुरक्षा जांच और ट्रायल की गई।

कूनो में कुल 5 हेलीपेड तैयार किए गए हैं, जिन पर एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर लैंड करेंगे। प्रशासन द्वारा 14 फरवरी को हेलीपेड स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया था।

चीतों की आमद को लेकर श्योपुर और कूनो में उत्साह का माहौल है। सुरक्षा, निगरानी और वन्यजीव प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाएं तेजी से दुरुस्त की जा रही हैं।


#KunoNationalPark #CheetahProject #Sheopur #BotswanaCheetah #IndianAirForce #WildlifeIndia #CrimeNationalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here