दबंग शिक्षक ने दूरदर्शन समाचार के पत्रकार पर किया हमला

0
33
Spread the love

नौकरी पर अनुपस्थितरहने की शिकायत के संदेह में की मारपीट, मामला देहात थाने पहुंचा

श्योपुर19 दिसंबर 2025

प्रेमसर संकुल अंतर्गत ग्राम पानड़ी स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक रामचरित रावत द्वारा एक वरिष्ठ पत्रकार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक रामचरित रावत पिछले लंबे समय से स्कूल नहीं जा रहे थे। कभी-कभार स्कूल पहुंचकर केवल उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर लौट जाते थे, वहीं ई-अटेंडेंस भी नहीं लगाई जा रही थी। इस संबंध में कुछ दिन पूर्व जिला कलेक्टर को शिकायत किए जाने की चर्चा चल रही थी।

इसी शिकायत के संदेह में आरोपी शिक्षक ने दूरदर्शन समाचार के वरिष्ठ पत्रकार भुवनेश मोहन मोडिया पर हमला कर दिया।

रास्ते में रोककर गाली-गलौज, फिर मारपीट

घटना देहात थाना क्षेत्र के खतौली रोड की है, जब पत्रकार भुवनेश मोहन मोडिया अपनी पत्नी (जो ग्राम ढोटी में शिक्षिका हैं) को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी शिक्षक ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से पत्रकार की जान बच सकी।

थाने में शिकायत, जांच शुरू

घटना के बाद पत्रकार मोडिया ने देहात थाने में लिखित आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संघ अध्यक्ष होने का दावा, राजनीतिक संरक्षण की चर्चा

सूत्रों के अनुसार आरोपी शिक्षक शिक्षक संघ का अध्यक्ष बताया जा रहा है और कुछ नेताओं के संरक्षण में लंबे समय से बिना पढ़ाए अन्य व्यवसायिक गतिविधियों में लिप्त है। स्थानीय स्तर पर वह खुलेआम कहता रहा है कि “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”

अब बड़ा सवाल

क्या कानून से ऊपर है दबंग शिक्षक?
क्या पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी या मामला दबा दिया जाएगा?


Crime National News सवाल करता है

शिक्षा विभाग कब जागेगा?
पत्रकार पर हमला क्या लोकतंत्र पर हमला नहीं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here