श्योपुर: युवा संगम रोजगार मेलों की तारीखें तय, सुरक्षा गार्ड–सुपरवाइजर के लिए पंजीयन शुरू

0
81
Spread the love

श्योपुर, 20 नवंबर 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में रोजगार कार्यालय द्वारा जनपद पंचायतों में युवा संगम रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों में एसएससीआई कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर पदों के लिए प्रशिक्षण हेतु पंजीयन किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी आशीष कुमार जैन ने बताया कि रोजगार मेलों का आयोजन इस प्रकार होगा—

  • 24 नवंबर – जनपद पंचायत वीरपुर

  • 25 नवंबर – जनपद पंचायत विजयपुर

  • 26 नवंबर – जनपद पंचायत कराहल

  • 28 नवंबर – नगर परिषद बड़ौदा

  • 29 नवंबर – जनपद पंचायत श्योपुर

एसएससीआई कंपनी द्वारा आयोजित इन रोजगार मेलों में प्रशिक्षण के बाद योग्य उम्मीदवारों को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर प्लेसमेंट दिया जाएगा।

योग्यता एवं शारीरिक मानदंड

सुरक्षा जवान (Security Guard)

  • योग्यता: कक्षा 10वीं उत्तीर्ण

  • आयु: 19 से 40 वर्ष

  • लंबाई: 168 सेमी

  • वजन: 56 से 90 किलोग्राम

सुरक्षा सुपरवाइजर (Security Supervisor)

  • योग्यता: 12वीं या उससे अधिक

  • आयु: 21 से 40 वर्ष

  • लंबाई: 170 सेमी से अधिक

  • वजन: 65 से 90 किलोग्राम

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक युवा निर्धारित तारीखों पर संबंधित निकाय कार्यालय में आयोजित रोजगार मेलों में पहुंचकर अपना पंजीयन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here