श्योपुर एवं बड़ौदा में जल प्रदाय परियोजना की प्रगति की समीक्षा

0
32
Spread the love


परियोजना प्रबंधक के.के. शर्मा ने दिए कार्य की गुणवत्ता एवं समय-सीमा के पालन के निर्देश

श्योपुर, 08 नवंबर 2025 
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधीन कार्यरत मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी लिमिटेड (MPUDC) द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के सहयोग से श्योपुर एवं बड़ौदा नगरों में जल प्रदाय परियोजनाएं तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं।

परियोजना प्रबंधक के.के. शर्मा ने परियोजना दल के साथ संयुक्त रूप से दोनों नगरों में चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन बिछाने एवं हाउस सर्विस कनेक्शन से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान इकाई के अधिकारीगण एवं संविदाकार प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। स्थल निरीक्षण के पश्चात सूक्ष्म समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्य की गुणवत्ता, अनुबंध विनिर्देशों के पालन एवं निर्धारित समय-सीमा पर विशेष बल दिया गया।

परियोजना प्रबंधक शर्मा ने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देश दिए कि कार्य की गति बनाए रखते हुए सभी तकनीकी मानकों के अनुरूप समय पर परियोजना पूर्ण की जाए, ताकि नगरों के नागरिकों को शीघ्र ही बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here