वंदे मातरम” के 150 वर्ष का हुआ भव्य स्मरणोत्सव श्योपुर में हुआ सामूहिक गायन, स्वदेशी अपनाने की ली शपथ

0
83
Spread the love

श्योपुर, 07 नवंबर 2025 
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का आज शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में जिला प्रशासन श्योपुर के तत्वावधान में निषादराज भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में नई दिल्ली से और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में भोपाल के शौर्य स्मारक से हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

                वीडियो प्रस्तुति देखें 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने “वंदे मातरम” का सामूहिक सस्वर गायन किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने उपस्थित नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश नारायण गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, जिला पंचायत सदस्य गिरधारी बैरवा, सुजीत गर्ग, डीएफओ सामान्य के.एस. रंधा, डीएफओ कूनो आर. थिरूकुराल, सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एएसपी प्रवीण भूरिया, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं विजय शाक्य, एसडीओपी राजीव गुप्ता, डीएसपी पी.एन. गोयल सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि “मां भारती को समर्पित यह गीत देशभक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन में नई चेतना जगाई।”
वहीं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग ने कहा कि “वंदे मातरम ने युवाओं के मन में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्ज्वलित की और आजादी के संघर्ष को नई दिशा दी।”

कार्यक्रम का संचालन सुशील दुबे ने किया तथा आभार डिप्टी कलेक्टर संजय जैन ने व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वर्षभर देशभर में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

  • पहला चरण: 07 से 14 नवम्बर 2025

  • दूसरा चरण: 19 से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस)

  • तीसरा चरण: 07 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान)

  • चौथा चरण: 01 से 07 नवम्बर 2026 (समापन सप्ताह)

इस ऐतिहासिक अवसर पर श्योपुर में देशभक्ति के रंग में सराबोर कार्यक्रम के साथ “वंदे मातरम” के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here