श्योपुर, 02 नवंबर 2025
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामेश्वर त्रिवेणी संगम पर 4 नवंबर से लगने वाले मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।🚩
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार, सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी सौम्या आनंद ने आज मेला स्थल पहुंचकर सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान एसडीएम गगन सिंह मीणा, ईई पीएचई एलपी सिंह, एवं सीईओ जनपद एसएस भटनागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सीईओ सौम्या आनंद ने घाटों पर की गई बैरिकेटिंग, सुरक्षा प्रबंधों एवं एसडीआरएफ टीमों की तैनाती का निरीक्षण किया।
👉 नदी घाट पर एसडीआरएफ की 3 टीमें सुरक्षा उपकरणों (लाइफ जैकेट, रस्सी, टॉर्च, इमरजेंसी लाइट आदि) के साथ तैनात रहेंगी।
👉 नाव संचालन करने वालों को सख्त निर्देश — लाइफ जैकेट के बिना किसी यात्री को नाव में सवार न किया जाए।
👉 पेयजल, फायर ब्रिगेड और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
📍 उल्लेखनीय है कि रामेश्वर त्रिवेणी संगम पर चंबल, बनास और सीप नदियों का संगम होता है। यहां मध्यप्रदेश और राजस्थान से हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नान व दर्शन के लिए आते हैं।
#रामेश्वरमेला #RameshwarMela #KartikPurnima #Sheopur #DistrictAdministration #MadhyaPradesh #CollectorOffice #TriveniSangam #Faith #Devotion #SafetyFirst #India
