कलेक्टर ने सौंपे अनुकंपा नियुक्ति के आदेश, दो परिवारों को मिली राहत

0
24
Spread the love


📅 श्योपुर, 04 नवंबर 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए काफी समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के दो प्रकरणों में नियुक्ति आदेश जारी किए।

👉 पहला प्रकरण:
श्रीमती सीमा शर्मा, पत्नि स्व. पुरुषोत्तम शर्मा निवासी मधुवन कॉलोनी, श्योपुर को राजस्व स्थापना के अंतर्गत तहसील कार्यालय श्योपुर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त किया गया।
स्व. पुरुषोत्तम शर्मा शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुम्हारपुर में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे, जिनका वर्ष 2022 में निधन हो गया था।

👉 दूसरा प्रकरण:
आदित्य जादौन, पुत्र स्व. रणजीत सिंह जादौन निवासी ग्राम पांचो, तहसील वीरपुर को कलेक्टर कार्यालय श्योपुर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।
स्व. रणजीत सिंह जादौन शासकीय माध्यमिक विद्यालय एकीकृत शाला गोहर में प्राथमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और उनका वर्ष 2022 में निधन हो गया था।

दोनों प्रकरण वर्ष 2022 से लंबित थे, जिन पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संवेदनशीलता से कार्यवाही करते हुए परिवारों को राहत प्रदान की।

#Sheopur #CollectorSheopur #AnukampaNiyukti #DistrictAdministration #GoodGovernance #PublicService #CrimeNationalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here