बारिश से फसल खराब? बीमित किसान 72 घंटे में दें सूचना, टोल फ्री नंबर 14447 पर करें शिकायत

0
57
Spread the love

श्योपुर, 27 अक्टूबर 2025
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2025 के खरीफ मौसम में जिले के जिन किसानों ने अधिसूचित फसलों का बीमा कराया है और हाल ही में हुई बारिश से उनकी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है, वे तुरंत बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दें।

उप संचालक कृषि मुनेश शाक्य ने बताया कि बीमित किसान अपनी फसल क्षति की जानकारी ए.आई.सी. बीमा कंपनी भोपाल के टोल फ्री नंबर पर दें। इसके अलावा किसान स्थानीय स्तर पर भी अपने जिले या तहसील के प्रतिनिधियों को सूचना दे सकते हैं –

  • जिला प्रतिनिधि: रविन्द्र कुमार अटल – 📞 8269713620

  • तहसील श्योपुर: राम भजन गुर्जर – 📞 7898762091

  • तहसील कराहल: सत्यप्रकाश – 📞 9098445563

  • तहसील विजयपुर: प्रेमसिंह धाकड़ – 📞 7828290382

  • तहसील बडौदा: रामभजन मीणा – 📞 7879290400

  • तहसील वीरपुर: कल्याण मारू – 📞 8719811462

उन्होंने बताया कि किसान भाई घटना के 72 घंटे के अंदर फसल नुकसान की सूचना देना अनिवार्य है। निर्धारित समय में सूचना दर्ज कराने पर ही बीमा कंपनी द्वारा सर्वे कार्य समय पर किया जा सकेगा।

किसान अपनी सूचना मोबाइल एप “Crop Insurance”, सीएससी केंद्र या दिए गए टोल फ्री नंबर 14447 के माध्यम से भी दर्ज करवा सकते हैं।



#फसलबीमा #श्योपुर #प्रधानमंत्रीफसलबीमायोजना #फसलक्षति #AICInsurance #किसानखबर #फसलनुकसान #PMFBY #SheopurNews #KrishiVibhag #RainDamage #CropInsurance

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here