बारिश से धान की फसल को नुकसान, जिले में शुरू होगा सर्वे – पटवारी करेंगे आंकलन

0
26
Spread the love


श्योपुर, 26 अक्टूबर 2025
बारिश से हुई क्षति को देखते हुए जिले में धान की फसल का नुकसान आंकने के लिए सर्वे शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को आदेश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में पटवारियों के माध्यम से फसल क्षति का आंकलन कराया जाए।

अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने बताया कि सभी पटवारी अपने-अपने हल्कों में बारिश से धान की फसल में हुए नुकसान का सर्वे करेंगे और तहसीलदार के माध्यम से रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार से ही फसल क्षति के आंकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे सर्वे के दौरान सही जानकारी दें ताकि वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा सके और राहत प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके।


#धान फसल नुकसान सर्वे श्योपुर, #बारिश से फसल क्षति, #अर्पित वर्मा श्योपुर, #रूपेश उपाध्याय श्योपुर, #किसान राहत सर्वे, #फसल नुकसान रिपोर्ट, #श्योपुर कृषि समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here