मुख्यमंत्री आज श्योपुर में: लाड़ली बहनों को मिलेगी 29वीं किस्त, 1541 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे

0
70
Spread the love

98.87 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, 460.40 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास करेंगे

श्योपुर, 11 अक्टूबर 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 12 अक्टूबर को श्योपुर प्रवास पर रहेंगे। वे मेला ग्राउंड में आयोजित विशाल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त के रूप में 1541 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले शहर में भव्य रोड शो के माध्यम से जनता का अभिवादन करेंगे। यह रोड शो भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर शिवपुरी रोड, गुलम्बर, मैन बाजार, मैन चौक, गणेश बाजार, पुल दरवाजा होते हुए मेला ग्राउंड तक पहुंचेगा।

 श्योपुर को मिलेंगे 98.87 करोड़ के विकास कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेला ग्राउंड में आयोजित मंचीय कार्यक्रम से 14 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनकी कुल लागत 98.87 करोड़ रुपये है। इनमें प्रमुख रूप से

  • प्रेमसर-हिरनीखेड़ा-मूंडला मार्ग का उन्नयन (59.78 करोड़),

  • ग्राम अकोरिया, खैरघटा, हिरनीखेड़ा, पच्चीपुरा, मेखड़ी, सलापुरा में नवीन विद्युत उपकेंद्र,

  • आदिवासी छात्रावास भवन आवदा,

  • 10 अतिरिक्त कक्ष उमावि आवदा,

  • इन्द्रपुरी राडेप व बुढ़ेरा में मल्टीपरपज सेंटर,

  • तथा ग्रामीण नलजल योजनाएं शामिल हैं।


460.40 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 460.40 करोड़ रुपये के 26 नवनिर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।
इनमें प्रमुख हैं

  • गोरस-कराहल-पोहरी-शिवपुरी मार्ग का उन्नयन (322.01 करोड़),

  • 100 सीटर छात्रावास भवन (विजयपुर व पहेला),

  • 50 सीटर छात्रावास भवन (श्योपुर व पहेला),

  • एसबीएम 2.0 के तहत एसटीपी व एमआरएफ प्लांट,

  • कराहल बायपास मार्ग (7.37 करोड़),

  • सीप नदी पर पुल निर्माण कार्य (37.98 करोड़),

  • सहरिया जनजाति सांस्कृतिक केंद्र टिकटोली (5 करोड़),

  • तथा नगर परिषद बड़ौदा के लिए एसटीपी प्लांट (4.61 करोड़)।


 महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एनआरएलएम अंतर्गत स्वसहायता समूह की महिलाओं को 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सीसीएल राशि का चेक सौंपेंगे।

इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं जैसे —
मुख्यमंत्री दुधारू गाय प्रतियोगिता पुरस्कार योजना,
आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना,
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना,
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना,
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना,
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम,
मुख्यमंत्री कल्याण विवाह सहायता योजना,
दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना
आदि के हितग्राहियों को भी लाभ वितरित किया जाएगा।


 श्योपुर तैयार — उत्साह चरम पर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मेला ग्राउंड में सुरक्षा, पार्किंग और जनसमूह की व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त के साथ प्रदेश की बहनों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here