पशुपालकों के लिए चलित पशु चिकित्सा इकाई की सुविधा

0
93
Spread the love

घर बैठे 1962 पर कॉल कर मिलेंगी उपचार व टीकाकरण सेवाएँ

श्योपुर, 27 अगस्त 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले में पशुपालकों को शासन की मंशानुरूप चलित पशु चिकित्सा इकाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पशुपालक घर बैठे 1962 नंबर पर ‘पशु संजीवनी’ कॉल करके यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. आर.के. त्यागी ने बताया कि 1962 पर कॉल कर पशुपालक अपने पशुओं का उपचार, टीकाकरण, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान जैसी सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए शासन द्वारा शुल्क निर्धारित किया गया है —

  • दुधारू पशु के लिए ₹150

  • कुत्ते और बिल्ली के उपचार हेतु ₹300

उन्होंने जानकारी दी कि जिले में कुल 07 चलित पशु चिकित्सा इकाइयाँ संचालित हैं —

  • विजयपुर ब्लॉक : 03

  • श्योपुर : 02

  • कराहल : 01

  • जिला मुख्यालय : 01

प्रत्येक इकाई में एक पशु चिकित्सक, एक पैरावेट और एक अटेंडेंट नियुक्त हैं।

डॉ. त्यागी ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की कि पशुओं की बीमारी या अन्य आवश्यकताओं पर तुरंत 1962 पर कॉल कर इस सुविधा का लाभ उठाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here