महाराणा प्रताप नगर में सूने घर से हुई चोरी का पर्दाफाश

0
63
Spread the love

श्योपुर, 25 अगस्त 2025
पुलिस ने महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वहीं चोरी का माल खरीदने वाला एक ज्वेलरी दुकानदार भी सह-आरोपी बनाया गया है।

घटना का विवरण

30 जुलाई 2025 को फरियादी संतोष सिंह तोमर ने अपने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी हो जाने की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 176/2025 धारा 331(4), 305ए बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, एएसपी प्रवीण भूरिया व एसडीओपी  राजीव कुमार गुप्ता की मॉनिटरिंग तथा टीआई कोतवाली सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।

आरोपी और बरामदगी

पूछताछ में आरोपी दीपू उर्फ दीपेन्द्र जाट ने स्वीकार किया कि उसने अपने पड़ोसी संतोष तोमर के घर से चोरी की और माल अपने साथी अजय जाट को बेचने दिया। दोनों ने मिलकर श्योपुर की चूड़ी मार्केट स्थित लक्ष्मण सोनी की दुकान पर जेवर बेचकर नगदी आपस में बांट ली।

पुलिस ने आरोपियों से बरामद किया –

  • 01 सोने की चैन

  • 01 सोने का सीतारानी हार

  • 02 सोने की जेंट्स अंगूठी

  • 01 सोने की लेडीज अंगूठी

  • 02 मंगलसूत्र (सोने के)

  • 01 सोने का ‘ऊँ’ लोकेट

  • 01 जोड़ी सोने का टॉप्स

  • 01 जोड़ी सोने का सुई-दागा

  • 04 चूड़ी (रोल्ड गोल्ड)

  • 02 जोड़ी चांदी की पायल

  • 10 चांदी के सिक्के

  • ₹6,000 नगद

  • चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000)

कुल बरामद मशरूका – करीब ₹6.5 लाख

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश सिंह चौहान, उपनिरीक्षक कमलेन्द्र सिंह, प्रदीप तोमर, शीतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रविशंकर शर्मा, आरक्षक दिलीप शर्मा, रविन्द्र त्यागी एवं बृजमोहन यादव की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अब सह-आरोपी दुकानदार लक्ष्मण सोनी और शेष चोरी गए माल की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here