सभी विभाग सूचकांक अनुसार पोर्टल पर जानकारी अपलोड करें – अपर कलेक्टर

0
80
Spread the love


आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित
श्योपुर, 23 अगस्त 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित सूचकांक अनुसार पोर्टल पर जानकारी सतत रूप से अपलोड करें।

अपर कलेक्टर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग टेक होम राशन का वितरण नियमित रूप से जारी रखे। वहीं स्वास्थ्य विभाग क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाते हुए रोगियों को नियमित रूप से डॉट्स की दवाएं उपलब्ध कराए। साथ ही शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जाए।

बैठक में प्रभारी जिला योजना अधिकारी  गिर्राज शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह सिकरवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्योपुर एस.एस. भटनागर, जनपद पंचायत कराहल के सीईओ राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर  उपाध्याय ने बताया कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित 39 सूचकांकों के आधार पर आकांक्षी विकासखण्ड की प्रगति का आकलन किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य से संबंधित 14, शिक्षा से 11, कृषि एवं सहयोगी विभागों से 5, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर से 5 तथा सोशल डेवलपमेंट से संबंधित 4 सूचकांक शामिल हैं। इनमें पोषण से लेकर स्वच्छता तक के पैरामीटर जोड़े गए हैं।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि शौचालय का निर्माण आवश्यकतानुसार सुनिश्चित किया जाए और बने हुए शौचालय पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रहें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here