लापरवाही पर सीईओ की फटकार आवास कार्य में सुस्ती, आंगनबाड़ी भवन अधूरा – सरपंच-सचिव को नोटिस

0
102
Spread the love

श्योपुर, 22 अगस्त
सीईओ जिला पंचायत रूपेश उपाध्याय ने शुक्रवार को विजयपुर क्षेत्र के गसवानी और नहरखेड़ा ग्रामों का दौरा कर प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण की प्रगति देखी।

उन्होंने ग्राम गसवानी में अधूरे पड़े आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर सरपंच और सचिव पर नाराज़गी जताई और तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। वहीं नहरखेड़ा में आवास निर्माण की धीमी गति पर पंचायत सचिव और जीआरएस को भी नोटिस देने को कहा।

सीईओ उपाध्याय ने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी स्वीकृत आवास 15 सितंबर तक हर हाल में पूरे कर लिये जाएं।

परियोजना अधिकारी सारिका पाटीदार ने बताया कि गसवानी में 174 हितग्राहियों को प्रथम किस्त, 134 को द्वितीय और 28 को तृतीय किस्त दी जा चुकी है। इसी प्रकार नहरखेड़ा में 42 हितग्राहियों को प्रथम किस्त, 40 को द्वितीय, 27 को तृतीय और 6 को चतुर्थ किस्त जारी की गई है। यहां अब तक केवल 6 आवास ही पूरे हो सके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here