भव्य तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुआ श्योपुर हजारों हाथों में लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के जयघोष

0
52
Spread the love

श्योपुर, 13 अगस्त

स्वतंत्रता दिवस से पहले श्योपुर का हर कोना देशभक्ति के रंग में रंग गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को निकली भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिक हाथों में तिरंगा थामे सड़कों पर उतरे। गांधी पार्क से आज़ादी के तरानों और जोशीले उद्घोषों के साथ शुरू हुई यात्रा ने पूरे शहर को तिरंगामय कर दिया।

हर धर्म और समाज के लोग इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हुए। मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जगह-जगह आज़ादी के वीरों को याद किया गया और “भारत माता की जय” के नारे गूंजते रहे। राष्ट्रकवि स्व. श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ की पंक्तियां “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा” जैसे जीवंत हो उठीं।

यात्रा में कलेक्टर अर्पित वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, नगरपालिका अध्यक्ष रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। गांधी पार्क पर समापन के मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष ने “स्वतंत्रता का उत्सव – स्वच्छता के संग” थीम पर नागरिकों को सप्ताह में 2 घंटे और साल में 100 घंटे स्वच्छता श्रमदान की शपथ दिलाई।

इसके बाद मेरा तिरंगा – मेरी शान अभियान के तहत सिग्नेचर वॉल पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने हस्ताक्षर किए।

बॉक्स न्यूज़

यात्रा का मार्ग
गांधी पार्क → मैन चौराहा → टोडी गणेश बाजार → पुल दरवाजा → बडौदा रोड → पटेल चौक → जयस्तंभ → गांधी पार्क (समापन)

विशेष आकर्षण

  • स्कूली बच्चों की देशभक्ति झांकियां

  • स्काउट-गाइड और फॉरेस्ट बल की मार्च

  • जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत

अभियान से जुड़ा संदेश
“हर घर तिरंगा – मेरा तिरंगा, मेरी शान”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here