15 अगस्त की तैयारियां जोरों पर — मुख्य समारोह वीर सावरकर स्टेडियम में, तिरंगा यात्रा 13 को

0
54
Spread the love

कलेक्टर ने दिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश

श्योपुर, 04 अगस्त 2025:
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर श्योपुर में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, एसडीएम  गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन व बीएस श्रीवास्तव, एसडीओपी राजीव गुप्ता एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर वर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह वीर सावरकर स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड, पौधरोपण एवं मध्यान्ह भोजन जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि मुख्य अतिथियों के साथ बच्चों के मध्यान्ह भोजन हेतु विद्यालयों का चयन किया जाए।

🎭 सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए SDM की अध्यक्षता में चयन समिति गठित होगी, और मुख्य समारोह से पूर्व नियमित रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
🏫 15 अगस्त को सभी शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सुबह 8 बजे या उससे पूर्व ध्वजारोहण, और मुख्य समारोह में 9 बजे ध्वजारोहण के साथ मुख्यमंत्री जी का संदेश पढ़ा जाएगा।

13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को सुबह 8 बजे गांधी पार्क स्थित नगरपालिका भवन से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर भी तिरंगा यात्राएं सुनिश्चित की जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here