“मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा उलटफेर: अतुलकर चंबल IG, दो जिलों को मिले नए कप्तान”

0
58
Spread the love

भोपाल/श्योपुर दिनांक 1/6/2025

मप्र सरकार ने 1 जून को पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी करते हुए 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई अहम पदों पर नए अफसरों की नियुक्ति हुई है। सबसे ज्यादा चर्चा में हैं सचिन कुमार अतुलकर, जिन्हें चंबल रेंज का नया IG बनाया गया है।

चंबल को मिला नया नेतृत्व – अतुलकर IG और सुनील कुमार DIG

चंबल जोन में अब सख्त छवि वाले सचिन अतुलकर IG की कमान संभालेंगे, जबकि उनके साथ सुनील कुमार को DIG के रूप में पदस्थ किया गया है। माना जा रहा है कि अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में यह जोड़ी नए तेवर दिखा सकती है।

कटनी-दतिया को नए SP, पुराने अफसर मुख्यालय भेजे गए

  • कटनी के नए SP – अभिनव विश्वकर्मा, जो पहले इंदौर में डीसीपी थे।

  • दतिया के नए SP – सूरज वर्मा, इंदौर विसबल से तबादला।

इन दोनों जिलों के पूर्व SP – अभिजीत रंजन (कटनी) और वीरेंद्र कुमार (दतिया) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल मुख्यालय भेजा गया है।

CM के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

बताया जा रहा है कि CSP ख्याति मिश्रा के पति द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल चार अफसरों को हटाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह तबादला सूची जारी की गई।

📌 अन्य प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं –

  • प्रमोद वर्मा – IG, जबलपुर जोन

  • सुशांत कुमार सक्सेना – IG (अ.अ.वी), पुलिस मुख्यालय भोपाल

  • चंद्रशेखर सोलंकी – IG, सागर जोन

  • कुमार सौरभ – IG, पुलिस मुख्यालय भोपाल

  • सुनील कुमार जैन – IG, चंबल रेंज मुरैना

🔍 जनता की नजरें नए अधिकारियों पर

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद आम जनता की निगाहें अब नए IG और SP पर हैं। क्या ये अफसर जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और अपराधों पर लगाम कस पाएंगे – ये आने वाला वक्त बताएगा।

✍️ रिपोर्ट: क्राइम नेशनल न्यूज़ , भोपाल
दिनांक: 1 जून 2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here