आवास प्लस सर्वे सूची में नाम जोडने शिविर आज से 8 मार्च से 24 मार्च तक पंचायत स्तर पर लगाये जायेंगे शिविर

0
219
Spread the love

श्योपुर, 07 मार्च 2025
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार श्योपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस सर्वे सूची में नाम जोडने के लिए पंचायत स्तर पर 8 मार्च से 24 मार्च तक शिविर लगाये जायेंगे, यह शिविर तीनो जनपद पंचायतो की पंचायतो में निर्धारित तिथि पर लगेंगे, शिविर के माध्यम से आवास के लिए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जायेगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि ग्राम पंचायतो में नियुक्त सर्वेयरो द्वारा आवास प्लस एप के माध्यम से सर्वे किया जाकर पात्र हितग्राहियों के नाम सर्वे सूची में जोडने की कार्यवाही गत जनवरी 2025 से की जा रही है। पात्र हितग्राहियों के नाम जोडने की प्रक्रिया 31 मार्च तक की जायेगी। इस संबंध में तीनो जनपद पंचयतो के सीईओ को निर्देश जारी किये गये है कि अपने-अपने जनपद की पंचायतों में नियत तिथि पर शिविर लगाकर नाम जोडने की कार्यवाही की जाये।
उन्होने निर्देश दिये है कि शिविर तिथि से पूर्व ग्राम सहित उसके मजरे टोलो में मुनादी कराकर प्रचार-प्रसार किया जायें तथा शिविर के स्थान, समय, तिथि के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी जायें। साथ ही शिविर के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जायें। उन्होने कहा कि सर्वे पंजीयन में कोई भी पात्र हितग्राही शेष नही रहें।
आज 8 मार्च को इन ग्रामों में लगेंगे शिविर
आज 8 मार्च को श्योपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अजापुरा, बडौदाराम, बाजरली, बगदरी, अलापुरा, अडवाड, उदोतपुरा एवं बर्धाबुजुर्ग में, विकासखण्ड विजयपुर अंतर्गत अगरा, बडागांव, आरोदा, बराकला, बांगरोद, अर्रोदरी एवं बलावनी में तथा विकासखण्ड कराहल अंतर्गत आवदा, बगवाज, बरगवा एवं बाढ में शिविर का आयोजन किया जायेगा।
9 मार्च को यहां लगेंगे शिविर
9 मार्च को श्योपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत ढोढपुर, बगडूआ, बासोंद, बगदिया, दुबडी, आमल्दा, बागल्दा एवं चकबमूलिया में, विकासखण्ड विजयपुर अंतर्गत अर्रोद, वीरपुर, बडौदाकला, बरदुला, बैनीपुरा, बरोली एवं दांतेटी में तथा विकासखण्ड कराहल अंतर्गत बंधाली, भेला भीमलत, बासेंड एवं चकरामपुरा में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here