कांग्रेस बिधायक की बढ़ी मुश्किलें विडियो को तोड़ मरोड़ कर किया पेस आम जनता से मांगी माफी

0
176
Spread the love

श्योपुर 17/10/2024

श्योपुर जिले के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल की मुश्किलें बढ़ती नजर आरही  है। मामला यूँ हुआ कि,बाबू जंडेल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला कोतवाली में  दर्ज किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के आवेदन पर उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल अक्सर सुर्खियों में रहने वाले श्योपुर के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस बार उन्होंने भगवान भोलेनाथ को लेकर घोर आपत्तिजनक बयान दिया। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस पर हमलावर हो गई और कांग्रेस विधायक के निष्कासन तक की मांग कर डाली। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा भगवान शंकर को इस प्रकार की अभद्र गाली देना, यह कांग्रेस की सनातन को खत्म करने की मानसिकता दिखाई देती है। मैं राहुल गांधी और खड़गे जी से पूछना चाहता हूं कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान है या गाली की दुकान है।

कांग्रेस के एक विधायक की भगवान शंकर पर टिप्पणी और कांग्रेस नेताओं की चुप्पी बहुत कुछ कहती है। सनातन को खत्म करना, हिंदू देवी देवताओंका अपमान करना यही आपका एजेंडा है। बाबू जंडेल के बयान से राहुल गांधी और खड़गे – आप सहमत है, देश और सनातनी आपसे पूछ रहे है। इधर, विश्व हिन्दू परिषद ने कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर मामला दर्ज क के लिए आवेदन दिया। साथ ही उनकी करतू पर राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी मांगने को कहा है।

VHP के आवेदन पर बाबू जंडेलखिलाफ FIR दर्ज की गई है। श्योपुर पुलिस ने कांग्रेस विधायक पर भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 196, भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 299, भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 302 भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 223 के तहत मामला दर्ज किया है। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने सफाई देते हुए कहा था कि यह साल भर पुराना वीडियो है। मैं और कुछ लोग बैठे थे, इस दौरान भगवान शिव और पार्वती जी को लेकर धार्मिक चर्चा चल रही थी। उन्होंने कहा कि वे शिव भक्त है और वे वीडियो में भक्ति को लेकर ही बात कर रहे थे।

आमजनता से मांगी माफी

बाबु जण्डेल ने रात्री 9 बजे बताया कि मेरी लोक प्रियता से परेशान लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे है इस वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि करीब 15 मिनट हमारी भगवान शंकर और सृष्टि की रचना को लेकर बात चल रही थी। वीडियो में शिवलिंग को परिभाषित किया, जैसे उसकी उत्पत्ति हुई। लेकिन वीडियो को गलत ढंग से पेश किया है अगर गलती हुई तो में माफ़ी मांगता हूं  मैने कई मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया है उन्होंने यहाँ तक कहा की में दाल बाटी खाने का शोकिन हूं बीजेपी ने तो  जगह जगह ठेके लगवा दिए है  जिनसे मा बहने परेशान है और जल्दी ही में सबके साथ धरने पर बेठुंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here