दैनिक आदित्य विचार के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ, संतों के सान्निध्य में हुआ उद्घाटन

0
2
Spread the love

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित नवीन कार्यालय में धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ शुभारंभ, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की रही गरिमामयी मौजूदगी

श्योपुर, 19 जुलाई 2026  CrimeNationalNews

 शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बायपास रोड स्थित दैनिक आदित्य विचार समाचार पत्र के नवीन कार्यालय का रविवार को धार्मिक उल्लास और गरिमामय वातावरण में भव्य शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संतों ने समाचार पत्र की निरंतर प्रगति, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसेवा के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोनार धाम के महंत एवं देवरी धाम के महंत रहे। दोनों संतों ने वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर नवीन कार्यालय का शुभारंभ किया और कहा कि समाज को सही दिशा देने में निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।  AdityaVichar

उद्घाटन समारोह में जिले के वरिष्ठ पत्रकार, विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रधान संपादक रवीना शर्मा को नवीन कार्यालय के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए समाचार पत्र की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  Journalism Media  

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता है। जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना मीडिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और दैनिक आदित्य विचार इसी भावना के साथ समाज की आवाज़ को बुलंद करता रहे, यही सभी की अपेक्षा है।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके बाद सभी को स्वल्पाहार एवं मिठाई वितरित की गई। पूरे आयोजन में आत्मीयता, सौहार्द और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।  http://SheopurNewsSheopurNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here