राष्ट्र निर्माण में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी, मीडिया लोकतंत्र की मजबूत ताकत: डॉ. कैलाश जाटव

0
2
Spread the love

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने श्योपुर में की योजनाओं की समीक्षा, छात्रावास-विद्यालयों का किया निरीक्षण, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

श्योपुर, 18 जुलाई 2026  CrimeNationalNews

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब नागरिक, जनप्रतिनिधि, प्रशासन और मीडिया मिलकर कार्य करते हैं, तभी देश मजबूत बनता है। मीडिया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और जनहित के मुद्दों को समाज एवं सरकार तक पहुंचाने में उसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।  Sheopur

होटल राधिका विलास में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. कैलाश जाटव ने अपने श्योपुर प्रवास के दौरान किए गए निरीक्षणों और समीक्षा बैठकों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिले के विभिन्न समाचार पत्रों, डिजिटल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

डॉ. कैलाश जाटव ने बताया कि वे वर्ष 2013 से 2018 तक गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इसके बाद वर्ष 2021 में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभाया और 6 मई 2026 से मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी करना है।  BJP

उन्होंने बताया कि श्योपुर उनका आठवां जिला है, जहां वे भ्रमण पर पहुंचे हैं। इससे पहले वे सात जिलों का दौरा कर चुके हैं। श्योपुर प्रवास के दौरान आयोग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, रोजगारमूलक कार्यक्रमों और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

डॉ. जाटव ने बताया कि उन्होंने जिले के विभिन्न छात्रावासों और विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और आवासीय सुविधाओं में निरंतर सुधार आवश्यक है तथा यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकें।  SCCommission  Development   

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी आकलन किया गया है। साथ ही जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव प्राप्त किए गए हैं। इन सुझावों के आधार पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा, जिससे जिले के विकास को और अधिक गति मिल सके। LatestNews

डॉ. कैलाश जाटव ने विश्वास जताया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, जनप्रतिनिधियों का सहयोग और समाज की सक्रिय भागीदारी मिलकर अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। HindiNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here