युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन, मुख्यमंत्री से जवाब या इस्तीफे की मांग

0
41
Spread the love

 

श्योपुर। 3 जुलाई 2026  CrimeNationalNews

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल फौजी एवं दौलतराम गुप्ता ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस युवाओं के भविष्य, किसानों की समस्याओं, उज्जैन भूमि प्रकरण और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू करेगी। इस दौरान अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।  MPCongress 

Bhopal       Ujjain 

प्रेस वार्ता में बताया गया कि कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में युवाओं को परीक्षा संबंधी विवादों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है। पार्टी “छात्रों की गूंज” अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच जाकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करेगी।  DAPCrisis

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरक उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। खाद की कमी, कालाबाजारी, बिजली संकट और मूंग खरीदी से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी गांव-गांव तक आंदोलन करेगी। CongressProtest 

UjjainLandCase       MPNews       BreakingNews                CMMohanYadav   Corruption     RahulGandhi    FarmersCrisis  #CongressPressConference

प्रेस वार्ता में उज्जैन भूमि प्रकरण का भी उल्लेख करते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री से जुड़े इस मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए तथा सभी तथ्य सार्वजनिक किए जाएं। साथ ही महाकाल लोक परियोजना और अन्य सार्वजनिक मामलों में उठे सवालों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

कांग्रेस ने बताया कि वह शीघ्र ही एक डिजिटल पोर्टल शुरू करेगी, जहां नागरिक भ्रष्टाचार और सार्वजनिक संसाधनों के कथित दुरुपयोग से संबंधित जानकारी गोपनीय रूप से साझा कर सकेंगे।

पार्टी के अनुसार आंदोलन के तहत प्रदेशभर में पत्रकार वार्ताएं, “छात्रों की गूंज” अभियान, 14-15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक Gen Z Cyclothon, 15 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव तथा जुलाई के अंतिम सप्ताह में उज्जैन में रैली एवं जनआंदोलन आयोजित किया जाएगा। इन मुद्दों को विधानसभा सत्र में भी उठाया जाएगा।  HindiNews    

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन युवाओं के भविष्य, किसानों के अधिकार, पारदर्शी शासन और लोकतांत्रिक जवाबदेही की मांग को लेकर चलाया जाएगा तथा न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा.

नोट: यह समाचार कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में दिए गए बयानों और आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।  Sheopur

#MPCongress #CongressProtest #MadhyaPradesh #YouthJustice #FarmersCrisis  #RahulGandhi #StudentsKiGoonj #GenZCyclothon 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here