#SheopurNews #VBGRAM #RuralEmployment #NarendraModi #GraminVikas #RuralLivelihood #CrimeNationalNews
निषादराज भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम, देशभर के साथ श्योपुर भी जुड़ा राष्ट्रीय शुभारंभ से; ग्रामीण विकास के 313 प्रकार के कार्यों को मिली मंजूरी
श्योपुर, 2 जुलाई 26 #CrimeNationalNews
#SheopurNews ग्रामीण रोजगार और आजीविका को नई दिशा देने वाली विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी जी-राम योजना का गुरुवार को श्योपुर में जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। निषादराज भवन, जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंध्रप्रदेश के तिरुपति जिले के मुक्कावरिपल्ली से आयोजित राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। #NarendraModi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी, कमलेश पासवान तथा आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी शामिल रहे। #RuralLivelihood
श्योपुर में जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी #GraminVikas
जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय एवं बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, परियोजना अधिकारी विक्रम जाट, पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक मौजूद रहे। RuralEmployment
कार्यक्रम का संचालन सीईओ जनपद पंचायत श्योपुर एसएस भटनागर ने किया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।
ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन रोजगार का भरोसा
वीबी जी-राम योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को एक वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाना, आजीविका मजबूत करना और विकास कार्यों को गति देना है। साथ ही मजदूरी भुगतान को पूरी तरह समयबद्ध, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया गया है। #VBGRAM
313 प्रकार के विकास कार्य होंगे संचालित
योजना के अंतर्गत कुल 313 प्रकार के विकास कार्यों को शामिल किया गया है, जिन्हें चार प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है—
- 107 कार्य – जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा से जुड़े विकास कार्य।
- 90 कार्य – ग्रामीण आधारभूत संरचना (कोर रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास के लिए।
- 86 कार्य – ग्रामीण आजीविका और रोजगार बढ़ाने वाले कार्य।
- 35 कार्य – प्राकृतिक आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत और पुनर्वास से जुड़े कार्य।
