जनसुनवाई में पहुंचे मासूम, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश; मूकबधिर बालक के कॉक्लियर इम्प्लांट से लेकर समग्र आईडी और राशन पर्ची की समस्याओं का हुआ समाधान
श्योपुर, 16 जून26
CrimeNationalNews जनसुनवाई में मंगलवार को उस समय भावुक पल देखने को मिला, जब छोटे-छोटे बच्चे अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। बच्चों ने कलेक्टर शीला दाहिमा से कहा, “मैडम, हमें पार्क में खेलने नहीं देते, वहां से भगा दिया जाता है।” मासूमों की इस गुहार को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
बच्चों ने बताया कि मयूर बिहार विकास नगर वार्ड क्रमांक-07 स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर के सार्वजनिक पार्क में कुछ लोग उन्हें खेलने से रोकते हैं।
कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुधवार सुबह 8 बजे मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लें और बच्चों को खेलने से रोकने वालों को समझाइश दें। इसके बाद भी यदि समस्या बनी रहती है तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। SambalYojana
जनसुनवाई कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में कुल 332 आवेदन प्राप्त हुए।
मूकबधिर बालक कार्तिक को मिलेगा नया जीवन
जनसुनवाई के दौरान माखनाखेड़ली निवासी तीन वर्षीय मूकबधिर बालक कार्तिक बैरवा के परिजन भी मदद की उम्मीद लेकर पहुंचे। CochlearImplant
परिजनों ने बताया कि कार्तिक जन्म से ही श्रवण और वाक् बाधित है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत बालक का प्रकरण तैयार कर कॉक्लियर इम्प्लांट कराने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने बताया कि इस योजना के तहत कॉक्लियर इम्प्लांट के लिए लगभग साढ़े छह लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है और संपूर्ण उपचार निशुल्क होता है। SamagraID
समग्र आईडी की समस्या का मौके पर समाधान
जनसुनवाई के दौरान समग्र आईडी से जुड़ी समस्याओं का भी तत्काल निराकरण किया गया।
सिलपुरी निवासी शीतल भिलाला और वार्ड क्रमांक-11 श्योपुर निवासी रघुवीर बैरवा की समग्र आईडी प्रोफाइल में पिता का नाम अपडेट नहीं होने के कारण एमपी टास्क पोर्टल पर प्रोफाइल नहीं बन पा रही थी।
कलेक्टर के निर्देश पर ई-गवर्नेंस प्रबंधक धर्मेंद्र मीणा ने मौके पर ही दोनों मामलों का निराकरण करते हुए समग्र आईडी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई। ChildrenRights
दिव्यांग को मिलेगी खाद्यान पात्रता पर्ची
ग्राम बहरावदा निवासी दिव्यांग शमशेर सिंह ने जनसुनवाई में बताया कि उन्हें दिव्यांग पेंशन तो मिल रही है, लेकिन उचित मूल्य दुकान से खाद्यान का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने खाद्य विभाग को दिव्यांग श्रेणी में खाद्यान पात्रता पर्ची जारी करने के निर्देश दिए।
इसी तरह बगडूआ निवासी कैलाशी बाई को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सामाजिक न्याय विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
संबल योजना के प्रकरणों पर भी त्वरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े मामलों में भी प्रशासन ने तत्परता दिखाई।
पच्चीपुरा निवासी मौसमी बाई के आवेदन पर जनपद पंचायत श्योपुर को संबंधित जानकारी श्रम विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। Jansunwai
वहीं रघुनाथपुर निवासी पार्वती के आवेदन पर जनपद पंचायत विजयपुर को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई बनी आमजन की उम्मीद
जनसुनवाई कार्यक्रम एक बार फिर आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर सामने आया। बच्चों के खेल के अधिकार से लेकर दिव्यांगजन, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं पर प्रशासन की संवेदनशील पहल ने लोगों में भरोसा मजबूत किया है।
