कूनो में फिर गूंजेगी चीते की दहाड़, 11 मई को खुले जंगल में छोड़े जाएंगे 2 चीते

0
5
Spread the love

श्योपुर दिनांक 8 मई 2026   CrimeNationalNews

देश के सबसे चर्चित वन्यजीव प्रोजेक्ट ‘चीता प्रोजेक्ट’ को लेकर एक बार फिर कूनो नेशनल पार्क सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11 मई को कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों को खुले जंगल में रिलीज करेंगे। इस हाईप्रोफाइल कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।  KunoNationalPark

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव 10 मई की शाम कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 11 मई की सुबह करीब 8 बजे कूनो रेस्ट हाउस के पास कूनो नदी किनारे स्थित साइट से दो चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।   CheetahProject

कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर शीला दाहिमा और एसपी सुधीर अग्रवाल ने कूनो पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने हैलीपेड, सुरक्षा व्यवस्था और चीता रिलीज साइट का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।   BreakingNews

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिन दो चीतों को रिलीज किया जाना है, उन्हें खुले जंगल के वातावरण में पूरी निगरानी के साथ छोड़ा जाएगा, ताकि उनका मूवमेंट और व्यवहार ट्रैक किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान डीएफओ आर थिरूकुराल, सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया, एसडीएम बीएस श्रीवास्तव और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।  ForestDepartment

कूनो में चीतों की मौजूदगी ने पहले ही देश-विदेश का ध्यान आकर्षित किया है। अब खुले जंगल में चीता रिलीज कार्यक्रम को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।  SheopurNews 

Crime National News Analysis  WildlifeNews

कूनो प्रोजेक्ट सिर्फ वन्यजीव संरक्षण नहीं, बल्कि भारत की जैव विविधता और वन प्रबंधन की बड़ी परीक्षा भी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि खुले जंगल में छोड़े जाने के बाद चीते प्राकृतिक वातावरण में कितनी तेजी से खुद को स्थापित कर पाते हैं।  MPTourism

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here