थाने में ही महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी: पुलिस पर मिलीभगत के आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

0
2
Spread the love

श्योपुर, 24 अप्रैल 2026

CrimeNationalNews   मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक और गंभीर आरोप सामने आया है। ग्राम जावदेश्वर निवासी महिला भूरी मीणा ने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल को शिकायती पत्र भेजकर थाने में गाली-गलौज, धमकी और कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।


🚨 “थाने में ही दी गालियां, जान से मारने की धमकी”

शिकायत के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मानपुर थाना प्रभारी सतीश दुबे द्वारा एएसआई धर्मेन्द्र मीणा के माध्यम से भूरी और उसके पति बंटी मीणा को थाने बुलाया गया।  CrimeNews

महिला का आरोप है कि थाने में पहले से मौजूद रामभरत, महावीर और भेरू ने उसके साथ अश्लील गालियां दीं और घर से उठाकर ले जाने व जान से मारने की धमकी दी।


पुलिस खड़ी रही, नहीं की कोई कार्रवाई”

भूरी मीणा का कहना है कि पूरी घटना थाने के अंदर हुई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने न तो आरोपियों को रोका और न ही शिकायत दर्ज की।

👉 आरोप है कि पुलिस आरोपियों के साथ मिलकर दबाव बना रही है, जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है।


एसपी को रजिस्टर्ड शिकायत, 

फरियादी ने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेज कर न्याय की गुहार लगाईं है।  PoliceControversy 


 एसपी से गुहार: आरोपियों पर केस दर्ज हो

महिला ने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल से मांग की है कि—

  • आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए
  • मामले की निष्पक्ष जांच हो
  • पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए  MPNews

बड़ा सवाल: थाने में ही सुरक्षित नहीं तो कहां? WomenSafety

जहां महिला सम्मान के बड़े बड़े दावे होते है और धरातल पर कुछ और 

अगर आरोप सही हैं, तो सवाल सीधा है—
जब थाने के अंदर ही महिला सुरक्षित नहीं, तो कानून का भरोसा कैसे कायम रहेगा?

शिकायती  आवेदन

 निष्कर्ष

श्योपुर में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब नजर एसपी के एक्शन पर है—क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या मामला दबा दिया जाएगा?


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here