“अवैध खनन पर शिकंजा: 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त”
श्योपुर, 01 अप्रैल 2026
MiningAction कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मिट्टी के अवैध परिवहन पर सख्ती बरती गई।
CrimeNews कार्रवाई के दौरान पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास से अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। AdministrationAction
इस मौके पर तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा एवं जिला खनिज अधिकारी श्री राजेश कुमार गंगेले उपस्थित रहे।
PoliceAction जिला खनिज अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को देहात थाना श्योपुर की सुपुर्दगी में दिया गया है तथा प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उक्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण) निवारण नियम-2022 के तहत कार्रवाई जारी है।
