त्योहारों पर सख्त मैसेज: सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, शांति समिति की बैठक में प्रशासन अलर्ट

0
2
Spread the love

 

श्योपुर, 16 मार्च 2026

आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति की बैठक में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में सभी त्योहार सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में ही मनाए जाएं, किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में नवदुर्गा, ईद, रामनवमी, गणगौर, महावीर जयंती और अम्बेडकर जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन ने संबंधित विभागों को साफ-सफाई, सुरक्षा, बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

ईद और जुलूसों पर खास फोकस

अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ईद के दौरान ईदगाह जाने वाले मार्गों पर विशेष सफाई, पार्किंग और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। नमाज स्थलों के आसपास भी व्यवस्थाएं मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।

बोहरा समाज की ईद को देखते हुए बोहरा बाजार क्षेत्र में भी विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

रामनवमी और अन्य जुलूसों पर निगरानी

27 मार्च को रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस, 30 मार्च को महावीर जयंती, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती और 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के जुलूसों को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस का सख्त प्लान तैयार

 PeaceCommittee अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया ने स्पष्ट किया कि सभी त्योहारों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी। नमाज स्थलों और जुलूस मार्गों पर कड़ी निगरानी रहेगी। एसडीएम और एसडीओपी संयुक्त रूप से कानून व्यवस्था संभालेंगे। 

ईद की नमाज का समय तय

  Eid2026  शहर काजी अतीक उल्ला कुरैशी के अनुसार चांद दिखने के आधार पर 20 या 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। ईदगाह पर सुबह 9:30 बजे नमाज अदा होगी, जबकि शहर की अन्य मस्जिदों में अलग-अलग समय तय किया गया है।

रामनवमी जुलूस का रूट फाइन

       RamNavami रामनवमी पर 27 मार्च को शाम 4 बजे श्रीराम मंदिर किला परिसर से जुलूस निकलेगा, जो मुख्य बाजार होते हुए रामतलाई हनुमान मंदिर पहुंचेगा और रात 11 बजे वापस मंदिर पर समाप्त होगा।

प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं—त्योहारों में शांति और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

#SheopurNewshttp://SheopurNews   #MPNewshttp://MPNews  #CrimeNationalNewshttp://CrimeNationalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here