खाड़ी देशों में फंसे मप्र के नागरिकों के लिए सरकार अलर्ट, दिल्ली और भोपाल में 24×7 कंट्रोल रूम शुरू

0
5
Spread the love

श्योपुर, 05 मार्च 2026
मध्य-पूर्व देशों में बनी अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है, जहां से जरूरतमंदों को तत्काल मदद और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

खाड़ी देशों में पढ़ाई, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन या अन्य कारणों से रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिक किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। यहां से संबंधित मामलों में भारत सरकार और अन्य एजेंसियों से समन्वय कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

दिल्ली कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर

भोपाल वल्लभ भवन में भी बनाया गया हेल्प सेंटर

प्रदेश के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल स्थित वल्लभ भवन (मंत्रालय) में भी अलग कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से भी खाड़ी देशों में रह रहे लोगों और उनके परिजनों को सहायता दी जाएगी।

भोपाल कंट्रोल रूम संपर्क

  • दूरभाष: 0755-2708055, 0755-2708059

  • व्हाट्सएप: +917648862100

  • ई-मेल: sderf-vbsr@gmail.com

सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में दिल्ली या भोपाल कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करें।


मध्यप्रदेश खाड़ी देश कंट्रोल रूम, MP Gulf Countries Helpline, MP Government Control Room Delhi, Bhopal Control Room Gulf Countries, MP residents abroad help

#MadhyaPradesh #GulfCountries #ControlRoom #MPGovernment #Bhopal #NewDelhi #CrimeNationalNews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here