सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पर वीरों का सम्मान, देशभक्ति से गूंजा कलेक्ट्रेट पूर्व सैनिकों व परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंट कर किया गया गौरव अभिनंदन

0
8
Spread the love

श्योपुर, 14 जनवरी 2026


10वें सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जिले के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पर पूर्व सैनिक कैप्टन राजेश कुमार सिंह, हवलदार पवन कुमार शर्मा, सूबेदार महेन्द्र सिंह, रायफलमैन कादर अली, नायक मांगीलाल, नायक सूबेदार सुल्लखन सिंह, नायक रामनाथ आर्य, सवार संदीप सिंह राठौर, हवलदार तैयय्ब अली, हवलदार बापू सिंह, हवलदार लोकेन्द्र राठौर, हवलदार सूबेदार सिंह को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

इसके साथ ही शहीद पूर्व सैनिक हवलदार नंदलाल की धर्मपत्नी मांगीबाई को भी सम्मानित कर प्रशासन की ओर से श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में कहा गया कि पूर्व सैनिकों का योगदान केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पर वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here