11 जनवरी को शिवपुरी से रवाना होंगे श्योपुर जिले के 200 तीर्थ यात्री
श्योपुर, 03 जनवरी 2026
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्योपुर जिले से 200 तीर्थ यात्री द्वारिका–सोमनाथ की तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा 11 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें तीर्थ यात्री 11 जनवरी को शिवपुरी से रवाना होंगे।
अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने बताया कि श्योपुर जिले के तीर्थ यात्रियों के साथ यात्रा व्यवस्था एवं समन्वय हेतु 4 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार श्रीमती अमिता सिंह तोमर को यात्रा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही अमित माहौर, सहायक ग्रेड-3 (मोबाइल नंबर 9669809675), दिनेश सोनी, सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर (मोबाइल नंबर 9977125870) तथा सत्यनारायण सेन, कैम्प अटेंडर (मोबाइल नंबर 9753677043) को सहायक अनुरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले को द्वारिका–सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए 200 यात्रियों का कोटा प्राप्त हुआ है। प्राप्त आवेदनों में से कम्प्यूटरीकृत लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से 200 हितग्राहियों का चयन किया गया है, जबकि 20 हितग्राहियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
