श्योपुर
भारतीय किसान संघ द्वारा आज ज्ञापन दिवस के अवसर पर शहर में बाइक रैली निकालकर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत महाप्रबंधक से मिलकर बिजली आपूर्ति की समस्या पर चर्चा की तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग से मुलाकात कर नहर की मरम्मत तत्काल कराने की मांग की।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि –
-
कृषि उत्पादों की आयात-निर्यात नीति किसान हितेषी हो।
-
जंगली पशुओं से फसल नुकसान की पूर्ति शासन द्वारा की जाए।
-
फसल बीमा योजना में पूर्ण पारदर्शिता लाई जाए।
-
कृषि मंडियों में आधुनिक मानक परीक्षण एवं डॉकेज टेस्टिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
-
रवि फसलों की बुवाई हेतु पर्याप्त खाद समय पर मिले।
-
अतिवृष्टि से नष्ट फसलों का शीघ्र मुआवजा दिया जाए।
-
तार फेंसिंग पर अनुदान दिया जाए।
-
मोजरी डैम, चेतीखेड़ा व अन्य 35 गांव की नहरें पूर्ण कराई जाएं एवं टूटी नहरों की तत्काल मरम्मत हो।
-
किसानों को निर्धारित समय तक पूरे वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति मिले।
-
खेत सड़क योजना लागू की जाए।
-
बैंकों से लोन व केसीसी ऑनलाइन प्रक्रिया से मिल सके।
-
किसानों को भी मुद्रा लोन की तर्ज पर कृषि लोन उपलब्ध कराया जाए।






इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे जिनमें मूलचंद मीणा, बारियाम सिंह, पूरण गुर्जर, मोरपाल बेरवा, हरविंदर, रामरतन शिवहरे, इंजी. रामसिंह जाट, गुरप्रीत सिंह, परविंदर, द्वारका शिवहरे, भीमसिंह जाट, मुकेश मीणा, सियाराम गुर्जर, मुकेश पालीवाल, लाखन सिंह, सतपाल, नाथू मीणा, कपिल धाकड़, हरिमोहन मीणा सहित अनेक किसान सम्मिलित हुए।
