जिला स्तरीय मोगली बाल महोत्सव संपन्न, चयनित प्रतिभागी जाएंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में

0
114
Spread the love


श्योपुर, 14 सितम्बर
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी  एम.एल. गर्ग के निर्देशन में जिला स्तरीय मोगली बाल महोत्सव का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर में किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड श्योपुर, विजयपुर और कराहल में आयोजित विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं से चयनित कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में से कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग से एक-एक टीम का चयन किया गया।

पर्यावरण एवं वन से संबंधित विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी क्विज़ और वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग से शासकीय सांदीपनी उ.मा.वि. विजयपुर की नंदिनी गौड़ और लोकेंद्र यादव विजेता बने। वहीं वरिष्ठ वर्ग में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर की छात्रा कुमारी अन्नू गर्ग और शासकीय सांदीपनी उ.मा.वि. विजयपुर के अमित कुशवाह ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इन विजेता छात्र-छात्राओं का चयन आगामी अक्टूबर माह में पेंच राष्ट्रीय अभ्यारण्य, सिवनी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मोगली बाल महोत्सव प्रतियोगिता हेतु किया गया है।

प्रतियोगिता का संचालन क्विज़ मास्टर  जगदीश आर्य और मास्टर ट्रेनर  नरोत्तम मीणा ने किया। संयोजक की भूमिका  सीताराम आदिवासी, प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. श्योपुर ने निभाई। निर्णायक मंडल में श्री भारत जाट और  नरेंद्र गुप्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here