संबल व बीपीएल में नाम जोड़ने के निर्देश, 10 हजार की सहायता भी प्रदान जनसुनवाई में बुजुर्ग को मौके पर मिली पेंशन, 5 बच्चों को मिलेगा संबल योजना का लाभ

0
149
Spread the love

श्योपुर, 12 अगस्त 2025 
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। इस दौरान लकवे से पीड़ित तौफिक खान, निवासी गांधीनगर का नाम मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में पंजीकृत करने व बीपीएल सूची में जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही रेडक्रॉस के माध्यम से उन्हें 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। सामाजिक न्याय विभाग के तहत उन्हें 600 रुपये मासिक पेंशन व ट्राईसिकल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। सहायता राशि का चेक रेडक्रॉस सचिव श्री दिनेश दुबोलिया की उपस्थिति में सौंपा गया।

जनसुनवाई में 60 वर्षीय रोशन डोम, निवासी दांतरदा कला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मौके पर ही स्वीकृत किया गया। उन्हें अब 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्राप्त होगी।

इसके अलावा, ग्राम शंकरपुर निवासी श्रीमती बादाम बंजारा के 5 बच्चों को मिशन वात्सल्य अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ देने के निर्देश दिए गए, जिसके तहत प्रत्येक बच्चे को 4 हजार रुपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे। साथ ही महिला का नाम आवास सर्वे 2.0 की सूची में जोड़ने की कार्यवाही भी की गई।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एसडीएम गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, बी.एस. श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here