तेज़ बारिश, धूप और नदियों के उफान में भी नहीं टूटा संकल्प; पहली बार बना 108 शिवालयों पर जलाभिषेक का इतिहास
श्योपुर 10/8/2025
भारतीय हिंदू समाज में श्रावण मास को पवित्र और पूजनीय महीना माना जाता है। इसी आस्था को जीते हुए श्योपुर के वार्ड 17 निवासी विनोद प्रजापति एवं उनकी पत्नी श्रीमती उर्मिला प्रजापति ने भगवान भोले शंकर की प्रेरणा से एक अद्भुत संकल्प लिया — श्रावण मास में 108 अलग-अलग शिवालयों पर जलाभिषेक।
इस संकल्प को पूरा करने के लिए दंपत्ति ने मौसम की कठिन परिस्थितियों — तेज बारिश, तपती धूप और नदियों के उफान — के बावजूद अपना प्रण नहीं छोड़ा। उन्होंने श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को श्री नागेश्वर महादेव एवं श्री सिद्धेश्वर महादेव नागदा गोमुख से गंगाजल लाकर प्रमुख शिवालयों पर कांवड़ चढ़ाई, और बाकी दिनों में प्रतिदिन चार अलग-अलग मंदिरों पर जलाभिषेक करते हुए 108 शिवालयों तक पहुंचे।
चार प्रमुख सोमवार की यात्रा
-
पहला सोमवार: श्री गुप्तेश्वर महादेव
-
दूसरा सोमवार: श्री सोनेश्वर महादेव
-
तीसरा सोमवार: श्री चतरदास जी टीला स्थित महादेव मंदिर
-
चौथा सोमवार: श्री भुवनेश्वर महादेव पंडित घाट
नागदा से शिवपुर कलां { श्योपुर} तक भक्ति की राह
श्रावण मास भर, भगवान शिव की नगरी माने जाने वाले शिवपुर कलां (श्योपुर) में आस्था का माहौल छाया रहा। विनोद और उर्मिला ने प्रत्येक मंदिर में बेलपत्र और गंगाजल अर्पित कर पुण्य अर्जित किया।
108 शिवालयों की सूची में शामिल प्रमुख मंदिर
-
श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, नागदा
-
श्री नागेश्वर महादेव मंदिर, नागदा
-
श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, नागदा
-
श्री पंचमुखी महादेव, जाटखेड़ा
-
श्री विमलेश्वर महादेव, खरंजा रोड
-
श्री केदारेश्वर महादेव, टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे
-
श्री मुक्तेश्वर महादेव, घोड़ी चौक
-
श्री सूर्य प्रतापेश्वर महादेव, बंजारा डैम
-
श्री नर्मदेश्वर महादेव, कोमल किन्नर के पास
-
श्री गोपेश्वर महादेव, ब्लोक कालोनी
-
श्री बेणेश्वर महादेव, वन विभाग
-
श्री पंचेश्वर महादेव, पारख जी का बाग
-
श्री हजारेश्वर महादेव
-
श्री त्रयंबकेश्वर महादेव
-
श्री नीलकंठ महादेव, पोरवाल समाज मंदिर
-
श्री स्वयंभू महादेव मंदिर, ब्राह्मण पड़ा
-
श्री घुनेश्वर महादेव, छतरी चारबाग
-
श्री राजराजेश्वरी मंदिर, किला
-
श्री महाकाल मूर्ति, शमशान घाट
-
एवं अन्य श्योपुर स्थित शिवालयो पर जल अभिषेक कर अपना संकल्प पूरा किया
इतिहास में पहली बार
श्योपुर में इस तरह का अनूठा संकल्प और उसकी सफल पूर्णता पहली बार दर्ज हुई है। विनोद प्रजापति दंपत्ति की यह आस्था न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
पहली बार 108 के लक्ष्य को पूरा किया



उन्होंने श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को श्री नागेश्वर महादेव एवं शिद्धेश्वर महादेव नागदा गोमुख से जल लेकर
१/ पहले सोमवार को श्री #गुप्तेश्वर महादेव पर कावड़ चढ़ाई
2/ दूसरे सोमवार को श्री #सोनेश्वर महादेव पर कावड़ चढ़ाई एवं
3/ तृतीय सोमवार को श्री #चतरदास जी टीला स्थित महादेव मंदिर पर कावड़ चढ़ाई एवं
4/ चतुर्थ सोमवार को श्री #भुवनेश्वर महादेव पंडित घाट पर कावड़ चढ़ाई और
इसी क्रम में प्रत्येक दिन चार मंदिरों पर अभिषेक करते हुए 108 अलग-अलग शिवालय मंदिरों पर जलाभिषेक किया


108 मंदिरों की सूची -: निम्न प्रकार से है
श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर नागदा , श्री नागेश्वर महादेव मंदिर नागदा, श्री भूतेश्वर ना महादेव मंदिर नागदा, श्री पंचमुखी महादेव जाटखेड़ा हनुमान मंदिर
महादेव शिवलिंग बड़ी छतरी नागदा , महादेव शिवलिंग जाटखेड़ा माता मंदिर , महादेव शिवलिंग पानी की टंकी के नीचे मंदिर नहर के पास , महादेव शिवलिंग श्री चिंता हरण हनुमान मंदिर
महादेव शिवलिंग राधा कृष्ण मंदिर गणेश नगर , महादेव शिवलिंग नहर पुल के पास , महादेव शिवलिंग श्री विमलेश्वर महादेव खरंजा रोड , महादेव शिवलिंग श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर सात निमाड़ी
महादेव शिवलिंग नागदा गेट के पास , महादेव शिवलिंग श्री रूपेश्वर महादेव मंदिर नहर के पास , महादेव शिवलिंग मंदिर बजाज नगर , महादेव शिवलिंग श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे
महादेव शिवलिंग राम जानकी मंदिर कॉलेज के सामने , महादेव शिवलिंग महिला थाना परिसर , महादेव शिवलिंग श्री खुल-खुली माता परिसर , महादेव शिवलिंग चंबल कॉलोनी माता मंदिर
महादेव शिवलिंग राधा कृष्ण मंदिर खटीक समाज , महादेव शिवलिंग पीपल के पेड़ के नीचे सालपुरा , महादेव शिवलिंग जादौन मंदिर सालपुरा , महादेव शिवलिंग महाराणा प्रताप नगर
महादेव शिवलिंग श्री राधा कृष्ण मंदिर मधुबन कॉलोनी , महादेव शिवलिंग शिव नगर कॉलोनी , महादेव शिवलिंग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महादेव शिवलिंग शुभम कंपलेक्स
महादेव शिवलिंग मोहन जी की बगीची वार्ड 11 , महादेव शिवलिंग जाट छात्रावास के सामने टावर वाली गली , महादेव शिवलिंग जाट छात्रावास परिसर , महादेव शिवलिंग मंदिर वाल्मीकि समाज ,
महादेव शिवलिंग राधा कृष्ण मंदिर जाट छात्रावास के पीछे , महादेव शिवलिंग राधा कृष्ण मंदिर फक्कड़ चौराहा , महादेव शिवलिंग श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर घोड़ी चौक , महादेव शिवलिंग जय श्री कॉलोनी के पीछे वार्ड 15,
महादेव शिवलिंग नर्सरी परिसर पाली रोड , महादेव शिवलिंग एफसीआई गोदाम परिसर , महादेव शिवलिंग श्री राजराजेश्वरी मंदिर कल्याणपुरम कॉलोनी , महादेव शिवलिंग बी ओ ऑफिस के पास ब्लॉक कॉलोनी ,
महादेव शिवलिंग पुणे होटल के पीछे एवं पीली कोठी महादेव शिवलिंग , जय श्री पैलेस के पीछे महादेव शिवलिंग कमाल खेड़ी वार्ड नंबर 15 , महादेव शिवलिंग ठाकुर बाबा मंदिर बस स्टैंड के पीछे ,
महादेव शिवलिंग मंडी बाईपास रोड , महादेव शिवलिंग बंजारा डैम के ऊपर बोट क्लब , महादेव शिवलिंग बंजारा डैम पुल पर हनुमान मंदिर , महादेव शिवलिंग श्री सूर्य प्रतापेश्वर महादेव मंदिर बंजारा डैम ,
महादेव शिवलिंग विकास नगर पार्क में , महादेव शिवलिंग श्री सांवरिया सेठ मंदिर विकास नगर , महादेव शिवलिंग आरटीओ थाना परिसर , महादेव शिवलिंग श्री गिरवर धारी हनुमान मंदिर ,
महादेव शिवलिंग श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर कोमल किन्नर के पास , महादेव शिवलिंग काल भैरव मंदिर , महादेव शिवलिंग मंदिर श्री रामेश्वर सरकार वार्ड 15 , महादेव शिवलिंग श्री नर्मदेश्वर महादेव मॉडर्न कान्वेंट स्कूल के पास ,
महादेव शिवलिंग मंदिर गुरुद्वारे के बगल में , महादेव शिवलिंग श्री गोपेश्वर महादेव सिरोनी स्कूल के पास , महादेव शिवलिंग श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर बस स्टैंड , महादेव शिवलिंग श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर सांवरिया सेठ मंदिर वार्ड 17 ,
महादेव शिवलिंग श्री राम तलाई हनुमान मंदिर , महादेव शिवलिंग श्री वनेश्वर महादेव वन विभाग , महादेव शिवलिंग श्री कमलेश्वर महादेव हिंदू धर्मशाला , महादेव शिवलिंग स्टेशन के पास मंदिर आबकारी विभाग ,
महादेव शिवलिंग श्री चिंता हरण हनुमान मंदिर पुल दरवाजा , महादेव शिवलिंग श्री सीताराम जी मंदिर बाथम समाज भाई मोहल्ला , महादेव शिवलिंग मंदिर छिपा समाज , महादेव शिवलिंग मंदिर श्री शिव हरे समाज ,
महादेव शिवलिंग मंदिर श्री गिर्राज घाट , महादेव शिवलिंग मंदिर श्री जतीघाट , पंचमुखी महादेव मंदिर पारख जी का बाग , महादेव शिवलिंग श्री पंचेश्वर महादेव पारख जी का बाग ,
महादेव शिवलिंग श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर , महादेव शिवलिंग श्री पिपलेश्वर महादेव पुलिस लाइन , महादेव शिवलिंग मंदिर थाना पुलिस कोतवाली , महादेव शिवलिंग श्री त्रयंबकेश्वर एवं सिद्धेश्वर महादेव श्री मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर ,
महादेव शिवलिंग श्री संकट मोचन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर नगर पालिका के पीछे , महादेव शिवलिंग मंदिर श्री गुर्जर समाज , महादेव शिवलिंग श्री नीलकंठ महादेव एवं पोरवाल समाज मंदिर महादेव , शिवलिंग श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर चूड़ी मार्केट ,
महादेव शिवलिंग ग्राम किशोरपुरा , महादेव शिवलिंग गणेश मंदिर गणेश गली , महादेव शिवलिंग बालाजी मंदिर ब्राह्मण पड़ा , महादेव शिवलिंग श्री स्वयंभू महादेव मंदिर ब्राह्मण पड़ा,
महादेव शिवलिंग श्री तिलमेश्वरी महादेव मंदिर , महादेव शिवलिंग श्री नौ लखा मंदिर , महादेव शिवलिंग श्री जयेश्वर महादेव मंदिर महाराष्ट्र समाज , महादेव शिवलिंग मंदिर श्री गुर्जर गोड गौतम समाज ,
महादेव शिवलिंग श्रीनाथ पैलेस पुल दरवाजा , महादेव शिवलिंग मंदिर श्री आनंदी माता , महादेव शिवलिंग मंदिर नौ ग्रह कचहरी के सामने , महादेव शिवलिंग मंदिर श्री तेजवीर हनुमान मंदिर ,एवं उसके सामने अंधेर बावड़ी ,
महादेव शिवलिंग मंदिर मेन बाजार अग्रवाल स्टेशनरी के सामने , महादेव शिवलिंग मंदिर श्री स्वर्ण स्वर्णकार समाज , महादेव शिवलिंग मंदिर अग्रवाल समाज , महादेव शिवलिंग श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर सरावगी मोहल्ला ,
महादेव शिवलिंग श्री घुमेंश्वर महादेव मंदिर छतरी छार बाग , महादेव शिवलिंग श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर , महादेव शिवलिंग श्री राजराजेश्वरी मंदिर किला , महादेव शिवलिंग श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर खारा कुआं ,
महादेव शिवलिंग गीता रामायण सत्संग भवन , महादेव शिवलिंग मंदिर परिसर मोती कुई , महादेव शिवलिंग शिव मंदिर किला के अंदर , महादेव शिवलिंग मदन मोहन जी मंदिर परिसर राय समाज किला ,
महादेव शिवलिंग महाकाल मूर्ति शमशान घाट पुल दरवाजा !
