बड़ौदा में एक्स-रे मशीन का संचालन शुरू, कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

0
61
Spread the love

📍 श्योपुर | 17 अप्रैल 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. डीएस सिकरवार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदा में अब एक्स-रे मशीन का संचालन शुरू कर दिया गया है, और वहां टेक्नीशियन की भी नियुक्ति कर दी गई है।

कलेक्टर ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बचे हुए 2000 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्रता से बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन पात्र नागरिकों के अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड तत्काल बनाए जाएं।

उन्होंने जिला जेल में शिविर लगाकर भी कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

टीकाकरण पर विशेष जोर

कलेक्टर वर्मा ने ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों (BMO) को अपने-अपने क्षेत्रों में मंगलवार और शुक्रवार को होने वाले टीकाकरण सत्रों पर निगरानी रखने और सभी पात्र नागरिकों को समय पर टीके लगाने के निर्देश दिए।

गर्मी में बीमारियों को लेकर अलर्ट

गर्मियों के मद्देनज़र कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उल्टी, दस्त जैसे मौसमी रोगों के प्रति सभी स्वास्थ्य केंद्र सतर्क रहें। किसी भी क्षेत्र में अधिक मामले सामने आने पर गांव में जाकर कैंप लगाएं और इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here