आज 5 फरवरी कोआयेंगे मुख्यमंत्री, कूनो आगमन को लेकर कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

0
119
Spread the love

श्योपुर, 04 फरवरी 2025
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 5 फरवरी को श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 5 फरवरी को दोपहर 12.50 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से प्लेन द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 1.35 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर पहुंचेगे। इसके उपरांत 1.40 बजे हैलीकॉप्टर से कूनो के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2.10 बजे कूनो पहुंचेगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 2.50 बजे कूनो से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं अपरान्ह 3.20 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर पहुंचेगे, तद्उपरांत अपरान्ह 3.25 बजे प्लेन द्वारा ग्वालियर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

  इसी क्रम में आज  कलेक्टर वर्मा द्वारा हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 5 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क में आयोजित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा आज विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होने हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया तथा खुले जंगल में चीतो को रिलीज करने की व्यवस्थाओं के संबंध में जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये।
इस दौरान डीएफओ कूनो आर थिरूकुराल, एडिशनल एसपी सतेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष  शंशाक भूषण, एसडीएम बीएस श्रीवास्तव, सीईओ जनपद राकेश शर्मा, ईई पीडब्ल्यूडी विष्णु भगवान अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here