राम जल सेतु कलश यात्रा का आयोजन

0
171
Spread the love

श्योपुर, 18 दिसंबर 2024
पार्वती-कालिसिंध-चंबल राष्ट्रीय परियोजना के अंतर्गत श्योपुर विकासखण्ड के ग्राम नगदी एवं नागदा में राम जल सेतु कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक श्योपुर की नवांकुर संस्था मातृछाया संस्थान एवं मुक्तिबोध युवक मण्डल के प्रतिनिधियों  भास्कर टकसाली तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता पाठयक्रम के मेंटर्स श्रीमती चन्द्रिका सिंह तोमर, विप्लव शर्मा,  विवेक सिंह के द्वारा लिंक परियोजना के चयनित ग्रामो में जाकर राम जल सेतु कलश यात्रा व प्रभात फेरी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जल के प्रति लोगों में जल संरक्षण का भाव जागृत हो रहा है तथा जल संरक्षण के प्रति लोगों में उत्साह दिख रहा है। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा उत्साह पूर्वक जल कलश यात्रा निकाली जा रही है। कलशयात्रा में माता, बहनों द्वारा जल संरक्षण के नारे लगाते हुए गांवों में भ्रमण किया जा रहा है।


उक्त कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले इस जन जागरूकता अभियान में जनअभियान परिषद, एनआरएलएम तथा महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त रूप से भागीदारी कर रहे हैं तथा जनजन में योजना के प्रति जनजागरण कर रहे हैं। इसी प्रकार ग्राम हासापुरा में भी कलश यात्रा निकालते हुए जन जागरण के कार्यक्रम आयोजित किये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here