
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन | रामनिवास रावत बोले—विकसित भारत के निर्माण में सभी निभाएं अपनी जिम्मेदारी
श्योपुर, 07 अक्टूबर 2026 http://CrimeNationalNews
विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा को सामाजिक दायित्व से जोड़ने के उद्देश्य से श्योपुर में सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। शहर के श्री हजारेश्वर महादेव मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ज्योति प्रज्ज्वलित कर विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया गया। इस दौरान आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लाइव उद्बोधन भी प्रसारित किया गया।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में विकसित भारत के निर्माण तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया।
विकसित भारत के निर्माण में सभी निभाएं अपनी जिम्मेदारी: रामनिवास रावत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे पूरा करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर योगदान देना होगा। अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए सभी को श्योपुर जिले को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। http://सेवा संकल्प अभियान
उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा के विचार को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उनके चेहरों पर प्रसन्नता लाना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए।
रामनिवास रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्योपुर जिले को चीता परियोजना के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
ज्योति प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा को किया रवाना
श्री हजारेश्वर महादेव मेला मैदान के रंगमंच पर उपस्थित अतिथियों ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद यात्रा को विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। http://श्योपुर की अन्य खबरें
इस अवसर पर रामनिवास रावत ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्प पत्र का सामूहिक वाचन भी कराया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
वंदेमातरम् से शुरुआत, राष्ट्रगान के साथ समापन
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम का संचालन सुशील दुबे ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में कलेक्टर शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुड्डी बाई आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, प्राधिकरण उपाध्यक्ष सीताराम आदिवासी, नगरपालिका अध्यक्ष रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय और बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, कैलाश नारायण गुप्ता और रामलखन नापाखेडली उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल आचार्य, अशोक गर्ग, सुरेन्द्र जाट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, विजयपुर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, नगरपालिका उपाध्यक्ष संजय महाना, बड़ौदा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सुमन, उपाध्यक्ष दारा सिंह बंजारा, जिला पंचायत सदस्य गिरधारी बैरवा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र जाट, सरोज तोमर और लवली मीणा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
भाजपा जिला महामंत्री संजय अकोदिया और अरविंद जादौन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरीशंकर मीणा, कराहल मंडल अध्यक्ष हरनाथ देवरिया, सांसद प्रतिनिधि सुजीत गर्ग, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू सोनी, परीक्षित धाकड़, दिनेश दुबोलिया, ओम राठौर, महावीर मित्तल, मेहरवान सिंह यादव, नगर मंडल अध्यक्ष संजय मंगल, गिर्राज चौधरी, यदुराज जाट, जगदीश मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नेहा कुलश्रेष्ठ, मिथलेश तोमर, जगदीश गौड़ और विजयपुर मंडल अध्यक्ष शुभम मुदगल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षद और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर शिवलाल शाक्य और विजय शाक्य तथा एसडीओपी आनंद कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संदेश स्पष्ट है—विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकारी संकल्प से नहीं, बल्कि जनभागीदारी, जवाबदेही और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के सामूहिक प्रयासों से साकार होगा।