बलराम जयंती पर किसानों का शक्ति प्रदर्शन, वाहन रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे; मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0
4
श्योपुर में भगवान बलराम जयंती पर किसानो ने दिया ज्ञापन
भगवान बलराम जयंती पर श्योपुर में भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
Spread the love

जाट छात्रावास से निकली मोटरसाइकिल रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों का किया भ्रमण, करीब 200 किसानों ने उठाईं विभिन्न समस्याएं

श्योपुर, 24 सितंबर 2026
भारतीय किसान संघ जिला श्योपुर के तत्वावधान में पाली रोड स्थित जाट छात्रावास परिसर में भगवान बलराम जयंती महोत्सव, किसान सम्मेलन एवं वाहन रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान बलराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद किसान सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी ने संगठन की कार्यप्रणाली और किसान हित से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे। वहीं संभागीय सह मंत्री मूलचंद मीणा ने किसानों की व्यावहारिक समस्याओं और कृषि सुधारों से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।

दो कतारों में निकली मोटरसाइकिल रैली

श्योपुर में भगवान बलराम जयंती पर किसान वाहन रैली
भगवान बलराम जयंती पर श्योपुर में भारतीय किसान संघ की वाहन रैली।

किसान सम्मेलन के बाद जाट छात्रावास परिसर से मोटरसाइकिल वाहन रैली निकाली गई। रैली को अनुशासित एवं व्यवस्थित तरीके से दो कतारों में निकाला गया।

रैली पाली रोड, बड़ौदा रोड, पुल दरवाजा, गणेश जी बाजार, मेन चौराहा, गोलंबर और जय स्तंभ होते हुए शिवपुरी रोड से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची।

करीब 200 किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने के बाद करीब 200 किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

संगठन की ओर से किसानों से संबंधित मुद्दों को ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखा गया। ज्ञापन सौंपने के बाद वाहन रैली पुनः जाट छात्रावास परिसर पहुंची।

समरसता भोज के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

जाट छात्रावास परिसर लौटने के बाद किसान संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने समरसता भोज (प्रसादी) ग्रहण किया। इसके बाद संगठन के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में संभागीय सह मंत्री मूलचंद मीणा, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश मीणा, बरियाम सिंह, भीम सिंह जाट, बड़ौदा तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र मीणा, कराहल तहसील अध्यक्ष, बलराम गुर्जर, तहसील अध्यक्ष अशोक मीणा, युवा प्रमुख जितेंद्र मीणा, ओमप्रकाश भारती एवं नाथूलाल मीणा सहित भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here