21 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाया पंडित घाट, भव्य गंगा आरती के साथ संपन्न हुआ आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

0
6
श्योपुर पंडित घाट पर 21 हजार दीपों से आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
श्योपुर के पंडित घाट पर 21 हजार दीपों से जगमगाया आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम।
Spread the love

सीप नदी के पंडित घाट पर दीपों से उकेरी गई श्योपुर की पहचान ‘चीता’, जिलेभर के प्रमुख स्थलों पर भी हुआ दीप प्रज्ज्वलन

श्योपुर, 17 सितंबर 2026  CrimeNationalNews  
सेवा-संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को श्योपुर में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने शहर को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया। सीप नदी के पंडित घाट पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान भव्य गंगा आरती का आयोजन भी हुआ।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में दीपों की आकर्षक सजावट के माध्यम से श्योपुर जिले की पहचान बन चुके चीते की आकृति भी प्रदर्शित की गई, जिसने पंडित घाट पर विशेष आकर्षण पैदा किया।  SheopurNews 

पंडित घाट पर दीपों की रोशनी ने बनाया मनमोहक दृश्य

श्योपुर पंडित घाट पर दीपों से बनाई गई चीते की आकृति
21 हजार दीपों के बीच श्योपुर की पहचान चीते की आकर्षक आकृति।

सीप नदी के पंडित घाट पर एक साथ हजारों दीप जलने से पूरा घाट रोशनी से नहा उठा। दीप प्रज्ज्वलन के बाद आयोजित गंगा आरती ने कार्यक्रम को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास संकेत भोडवे, कलेक्टर शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, सीईओ जिला पंचायत कार्तिकेय जायसवाल, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, नगरपालिका अध्यक्ष रेणु सुजीत गर्ग, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय एवं बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, कैलाशनारायण गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज तोमर, राघवेन्द्र सिंह जाट, लवली मीणा, भाजपा जिला महामंत्री संजय अकोदिया एवं दिनेश दुबोलिया, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू सोनी, सांसद प्रतिनिधि सुजीत गर्ग, जिला पंचायत सदस्य गिरधारी बैरवा एवं मिथलेश तोमर, एसडीएम गगन मीणा, नगर मंडल अध्यक्ष संजय मंगल, डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य एवं शिवलाल शाक्य, एसडीओपी राजीव गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।  SheopurCity

चार प्रमुख घाटों पर भी हुआ दीप प्रज्ज्वलन

मुख्य आयोजन के साथ सीप नदी के सोहन घाट, जती घाट, गिर्राज घाट और संत रविदास चौक घाट पर भी दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन स्थानों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।  श्योपुर

ऐतिहासिक और सार्वजनिक स्थल भी रोशनी से हुए जगमग

 

दीपों से श्योपुर की पहचान चीते की आकृति भी प्रदर्शित की गई और भव्य गंगा आरती आयोजित हुई।
दीपों से श्योपुर की पहचान चीते की आकृति भी प्रदर्शित की गई और भव्य गंगा आरती आयोजित हुई।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का प्रभाव केवल शहर तक सीमित नहीं रहा। जिले के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलन और रोशनी की गई।

कार्यक्रम के तहत श्री रामेश्वर त्रिवेणी धाम, कूनो नेशनल पार्क का टिकटोली गेट, श्योपुर एवं विजयपुर के किले, मानपुर एवं ढोढर की गढ़ी, आवदा डैम, चंद्रसागर तालाब बड़ौदा, जयस्तंभ, गुलंबर, बंजारा डैम और नव निर्मित वीरपुर रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।  MadhyaPradeshNews

जिलेभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के चलते कई प्रमुख स्थान दीपों की रोशनी से जगमगाते नजर आए। सेवा-संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से शुरू हुए कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रमुख आयोजनों में शामिल रहा।    KunoNationalPark

सेवा-संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पहले ही प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा की गई थी।”  

आशीर्वाद का दीया: 17 सितंबर को 21 हजार दीपों से रोशन होगा पंडित घाट

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here