पहली समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था कसने के निर्देश, हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर, चोरी रोकने और रात्रि गश्त बढ़ाने पर जोर
श्योपुर, 20 जुलाई 2026 CrimeNationalNews
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने पदभार संभालने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के पुलिस अधिकारियों की पहली समीक्षा बैठक लेकर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में अवैध नशे के कारोबार, जुआ-सट्टा, चोरी, हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रणनीति तय की गई। SPSheopur
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया जाए। इस कारोबार से जुड़े अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में नशे के नेटवर्क पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

जुआ-सट्टा चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बैठक में एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारियों को ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी रखने और सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। CrimeControl
चोरी रोकने के लिए बढ़ेगी पुलिस गश्त CrimeNews
मोती उर रहमान ने जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रात्रिकालीन गश्त और पेट्रोलिंग को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बढ़ाई जाए, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे।
हिस्ट्रीशीटर और गुंडा तत्व रहेंगे निगरानी में MotiUrRahman
बैठक के दौरान सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जिले के गुंडे, बदमाश और हिस्ट्रीशीटरों की नियमित जांच और निगरानी की जाए। उनके आवागमन और गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाए।
नशे में वाहन चलाने वालों पर भी होगी सख्ती
सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने पर भी जोर दिया। BreakingNews
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, जिले के सभी एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। MadhyaPradesh
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
