जिला पंचायत सीईओ का पंचायतों पर सख्त एक्शन, निरीक्षण में मिली लापरवाही पर कार्रवाई; खिरखिरी के पुराने पंचायत भवन में बनेगा पुस्तकालय

0
2
Spread the love

कराहल क्षेत्र की पंचायतों का किया औचक निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरी गाज

श्योपुर, 3 जुलाई 26  CrimeNationalNews

ग्रामीण विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद ने आदिवासी विकासखंड कराहल की ग्राम पंचायत खिरखिरी, चकरामपुरा, कराहल, गोरस, बाढ़ और करियादेह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की प्रगति, स्वच्छता, पेयजल, पंचायत भवन, गौशाला, आजीविका गतिविधियों और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया गया। कई स्थानों पर सुधार के निर्देश दिए गए, जबकि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी तय की गई।  GramPanchayat

निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी विक्रम जाट, डीपीएम आरजीएसए उदय सिंह धाकड़, जनपद स्तरीय अधिकारी, पंचायत सचिव, जीआरएस एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।  Sheopur

खिरखिरी के पुराने पंचायत भवन में बनेगा पुस्तकालय

ग्राम पंचायत खिरखिरी में नाडेप खाद इकाई का निरीक्षण करते हुए पंचायत सचिव को गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण कर वैज्ञानिक तरीके से जैविक खाद तैयार करने के निर्देश दिए गए।

नल-जल योजना की समीक्षा में ग्रामीणों ने नियमित पेयजल आपूर्ति की जानकारी दी। इसके बाद नवीन पंचायत भवन का निरीक्षण कर रंगाई-पुताई, परिसर में पौधरोपण और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए।

सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पुराने पंचायत भवन को ग्रामीण पुस्तकालय में विकसित करने के निर्देश दिए गए, ताकि युवाओं और विद्यार्थियों को अध्ययन की बेहतर सुविधा मिल सके।  PMAY

तालाब का निरीक्षण करते हुए मत्स्य पालन, अन्य आजीविका गतिविधियों, सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण तथा शांतिधाम मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए।  Karahal

15 अगस्त से पहले पूरा होगा पंचायत भवन निर्माण

ग्राम पंचायत चकरामपुरा में निर्माणाधीन पंचायत भवन का कार्य 15 अगस्त से पहले हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए। उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया गया।  Library

गौशाला में गौवंश की देखभाल, साफ-सफाई और परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से चारा उत्पादन जैसी आयवर्धक गतिविधियां शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।  RuralDevelopment

स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा आजीविका विस्तार

ग्राम करियादेह में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों का निरीक्षण कर उन्हें कृषि, पशुपालन, आटा चक्की, वनोपज संग्रहण, डीजे एवं टेंट व्यवसाय जैसे रोजगार बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।  PanchayatInspection

अनुसूचित जनजाति विभाग की वित्त पोषित योजना के तहत मिल्क कलेक्शन सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और अन्य लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी जारी किए गए।  SelfHelpGroup

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारी पर गिरी गाज  SwachhBharatMission

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बाढ़ का पंचायत भवन बंद मिला, जिस पर संबंधित पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।  MPNews

वहीं कराहल पंचायत के निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और पंचायत सचिव धर्म सिंह अनुपस्थित पाए गए। इस पर दोनों के विरुद्ध एक दिवस का अवैतनिक (बिना वेतन) किए जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।  BreakingNews

सीईओ ने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विकास कार्य समय-सीमा में पूरे हों और ग्रामीणों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Crime National News
“जनहित की हर खबर, सबसे पहले… सबसे सटीक।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here