मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, जिले में 15.90 करोड़ रुपये का हुआ अंतरण
श्योपुर, 14 जून 2026 #CrimeNationalNews
मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को सागर जिले के देवरी से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 37वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित की।
योजना की 37वीं किस्त जारी होने के साथ ही श्योपुर जिले की 1 लाख 7 हजार 761 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि पहुंच गई। जून माह के लिए जिले की हितग्राही महिलाओं को कुल 15 करोड़ 90 लाख 68 हजार 700 रुपये का भुगतान किया गया। #CMMohanYadav
कलेक्टर शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले के जिला मुख्यालय, विकासखंड मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में महिलाओं ने देखा। #MadhyaPradesh
जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बहनों को मिला लाभ
लाड़ली बहना योजना के तहत जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को इस किस्त का लाभ मिला है। #LadliBehnaYojana
नगरपालिका श्योपुर क्षेत्र की 11 हजार 672 महिलाओं, नगर परिषद बड़ौदा की 3 हजार 356 महिलाओं और नगर परिषद विजयपुर की 2 हजार 795 महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की गई।
वहीं जनपद पंचायत श्योपुर क्षेत्र की 43 हजार 475, जनपद पंचायत कराहल क्षेत्र की 11 हजार 528 तथा जनपद पंचायत विजयपुर क्षेत्र की 34 हजार 935 लाड़ली बहनों को योजना का लाभ मिला।
महिला सशक्तिकरण की मजबूत कड़ी बनी योजना
राज्य सरकार की लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हर महीने मिलने वाली वित्तीय सहायता से महिलाओं को घरेलू जरूरतों को पूरा करने, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में मदद मिल रही है। #SheopurNews
सरकार का दावा है कि इस योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके आर्थिक निर्णयों में भागीदारी भी बढ़ाई है। #LadliBehna37thInstallment
एक क्लिक से करोड़ों महिलाओं तक पहुंची राशि
देवरी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डिजिटल माध्यम से एक साथ प्रदेशभर की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की। योजना के नियमित भुगतान से महिलाओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। #WomenEmpowerment
