हर किसान की बने फार्मर आईडी, अभियान को जनआंदोलन बनाएं: सांसद शिवमंगल सिंह तोमर

0
7
Spread the love

कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक, अधिकारियों को शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री के निर्देश

किसानों तक पहुंचे पहले सूचना, फिर गांव में पहुंचे टीम

20 जून तक अभियान पूरा करने पर जोर, ई-विकास प्रणाली से मिलेगा आसान उर्वरक

श्योपुर, 07 जून 2026

CrimeNationalNews   किसानों को सरकारी योजनाओं और कृषि सुविधाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे फार्मर आईडी अभियान को लेकर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के प्रत्येक किसान की फार्मर रजिस्ट्री निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि किसानों को फार्मर आईडी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए और गांवों में पहुंचने वाली टीमों की जानकारी पहले से प्रचार-प्रसार के माध्यम से किसानों तक पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान इस अभियान से वंचित न रहे।  FarmerID

3 जून से 20 जून तक चल रहा विशेष अभियान  

बैठक में बताया गया कि जिले में 3 जून से 20 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाकर किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा रही है। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को मिशन मोड में चलाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए।

एसएलआर कुलदीप बोहरे ने जानकारी दी कि जिले के अधिकांश किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है। जिन किसानों के नाम दो अलग-अलग सर्वे में दर्ज हैं, उनके रिकॉर्ड को एकीकृत करने की प्रक्रिया भी जारी है।

मंदिर भूमि पर भी मिलेगा उर्वरक  FarmerRegistry 

बैठक में ई-विकास प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब मंदिर भूमि के नाम दर्ज कृषि भूमि पर भी उर्वरक उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके लिए आवश्यक व्यवस्था ई-विकास पोर्टल में की गई है।  ShivmangalSinghToma

उप संचालक कृषि जीके पचौरिया ने बताया कि जिले में वर्तमान में 13,097.145 मैट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है और किसानों की मांग के अनुसार लगातार आपूर्ति की जा रही है।

शेष हितग्राहियों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकासखंड स्तर पर आयोजित तीन दिवसीय शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इन शिविरों में उन पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जाए जो अभी तक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।

बजट में स्वीकृत सड़कों की डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश

बैठक में लोक निर्माण विभाग को कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए। इनमें गिलास-चंबल नहर-खेड़ा मार्ग, तलावदा रोड-बहरामपुरा माली बस्ती मार्ग, सेंसईपुरा-मोरावन-टिकटोली मार्ग, सलापुरा नहर-नागदा मार्ग, सोठवा-रन्नौद मार्ग और सामाखाड़-नयागांव बावड़ीचापा सड़क निर्माण शामिल हैं।

बारिश से पहले शुरू होंगे दो महत्वपूर्ण पुल  #eToken

ब्रिज कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि मानपुर और चंबल नहर स्थित सीप नदी पर बन रहे नागदा पुल को बारिश से पहले शुरू कर दिया जाएगा।

इसके अलावा सरोदा में सीप नदी पर प्रस्तावित पुल के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है, जबकि निमोदामठ पुल की ड्राइंग तैयार की जा रही है। राजस्थान और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले पनवाड़-पार्वती नदी पुल के लिए 53.38 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।

ई-विकास प्रणाली से अब घर बैठे मिलेगा उर्वरक

मोबाइल से ई-टोकन बनाएं, लाइन में लगने की जरूरत नहीं

कृषि विभाग ने किसानों के लिए ई-विकास प्रणाली और ई-टोकन व्यवस्था शुरू की है। किसान अपने मोबाइल फोन से आधार नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर उर्वरक बुक कर सकते हैं।

पोर्टल पर कृषि भूमि, फसल और मौसम की जानकारी दर्ज करने के बाद उपलब्ध उर्वरक की गणना स्वतः दिखाई देगी। साथ ही मार्कफेड, एमपी एग्रो, विपणन समिति और निजी विक्रेताओं के यहां उपलब्ध स्टॉक की जानकारी भी ऑनलाइन मिलेगी।

किसान अपनी सुविधा अनुसार विक्रेता का चयन कर ई-टोकन प्राप्त कर सकेंगे और निर्धारित केंद्र से आसानी से उर्वरक खरीद सकेंगे।

इस नई व्यवस्था से किसानों को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने का रास्ता और मजबूत होगा।

 

#FarmerID #FarmerRegistry #ShivmangalSinghTomar #Sheopur #KisanSamman #FarmerRegistration #eVikasSystem #eToken #FertilizerDistribution #AgricultureNews #KisanNews #MPNews #SheopurNews #FarmerWelfare #DigitalAgriculture #GovernmentSchemes #Kharif2026 #FertilizerStock #ShivmangalTomar #InfrastructureDevelopment #RoadProject #BridgeConstruction #CrimeNationalNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #LatestNews #KisanHit #DigitalIndia #RuralDevelopment #FarmerUpdate

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here